फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में हो गई रिलीज, ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई
मुंबई। आर आर आर फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता राम चरण की लेटेस्ट फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से प्रशंसक उनकी इस मूवी के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।
स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, ये इस तरफ इशारा कर रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की इस मूवी को अच्छी शुरुआत मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पेद्दी ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन करती हुई नजर आएगी।
लंबे समय से फिल्म पेद्दी को लेकर साउथ सुपरस्टार राम चरण का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब जब उनकी ये बहुचर्चित फिल्म रिलीज हो गई है। तो उस आधार पर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर सुर्खियां भी तेज होने लगीं हैं। इस बीच पेद्दी के ओपनिंग डे की कमाई को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। जातिगत मुद्दों और खेल के बीच फंसी फिल्म, पावरफुल संदेश के बाद भी दिल को नहीं छू पाई कहानी
दरअसल सैकनिल्क की रिपोर्ट के शुरुआती दिनों में एडवांस बुकिंग के दौरान राम चरण की फिल्म पेद्दी ने ब्लॉक बुकिंग के बिना 14 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। जबकि दूसरी तरफ ब्लॉक बुकिंग के साथ तक फिल्म ने 33.76 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के पहले दिन की कमाई 50 करोड़ से अधिक हो सकती है।
इसके अलावा फिल्म 80 करोड़ से ज्यादा का कावर्ल्डवाइड ये रोबार करती हुई नजर आ सकती है। हालांकि, ये सिर्फ अनुमानित आंकड़े हैं, रियल नंबर्स रात 10 बजे तक अपडेट कर दिए जाएंगे। इस तरह से देखा जाए तो राम चरण की पेद्दी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलती हुई नजर आ रही है।
अभिनेता राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी और मेगा बजट मूवी होने के बावजूद फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में पेद्दी से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें और ये उनके करियर के लिए बेहद अहम फिल्म है। ऐसे में पेड्डी की कमर्शियल सफलता के तार कहीं न कहीं राम के एक्टिंग करियर से भी जुड़े हैं। शुरुआती रुझानों में इस मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
