एआई वीडियो विवाद से बंगाल में सियासी घमासान तेज,ममता ने भाजपा पर साधा निशाना
बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एआई वीडियो विवाद ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बांकुड़ा के ओंदा में चुनावी सभा के दौरान बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि आगामी 2026 विधानसभा चुनाव में संभावित हार को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फर्जी वीडियो तैयार किया है।
इस आरोप का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जिस व्यक्ति का वीडियो बताया जा रहा है, वह स्वयं उसकी सत्यता स्वीकार कर रहा है, जबकि कुछ लोग उसे एआई से बनाया हुआ बता रहे हैं। यह विवाद हुमायूं कबीर से जुड़े एक वीडियो को लेकर सामने आया है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए साजिश रची जा रही है। उन्होंन
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
