सुनील शेट्टी दंपती की स्वामी चिदानन्द से खास मुलाकात, संस्कृति और अध्यात्म पर चर्चा

परमार्थ निकेतन के दिव्य वातावरण को देखकर माना शेट्टी हुईं भावविभोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में सुनील शेट्टी एवं माना शेट्टी ने राष्ट्र, समाज, विश्व शांति और समस्त मानवता के कल्याण हेतु प्रार्थना की

  • परमार्थ निकेतन में एक सप्ताह के प्रवास पर आयी रेस्क्यू फाउंडेशन, मुम्बई और दिल्ली की बच्चियों से अभिनेता सुनील शेट्टी ने आत्मीय भेंट की

ऋषिकेश। हिमालय की गोद, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में प्रेरणादायक, गरिमामय एवं भावपूर्ण अवसर था, जब भारतीय फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी जी एवं उनकी धर्मपत्नी माना शेट्टी जी अपने मित्रों के साथ परमार्थ निकेतन आये।  स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में उन्होंने दिव्य अलौकिक एवं हृदय को स्पर्श करने वाले क्षणों का अनुभव किया। माँ गंगा के तट पर दीपों का प्रकाश, वेदमंत्रों की अनुगूँज, शंखनाद की पवित्र ध्वनि और वातावरण में व्याप्त शांति ने उनके अंतर्मन को गहराई से स्पर्श किया।

WhatsApp Image 2026-04-26 at 17.24.47

स्वामी चिदानन्द और डॉ. धन सिंह रावत के बीच शिक्षा व युवा सशक्तिकरण पर मंथन ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द और डॉ. धन सिंह रावत के बीच शिक्षा व युवा सशक्तिकरण पर मंथन

स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ आत्मीय संवाद के दौरान भारतीय सिनेमा की सकारात्मक भूमिका, सनातन संस्कृति के वैश्विक संदेश, प्रकृति संरक्षण तथा आज के युवाओं को सही दिशा देने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। स्वामी जी ने कहा कि आज फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहीं, वे समाज निर्माण की सशक्त धारा बन सकती हैं। यदि चलचित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परिवार व्यवस्था, नारी सम्मान, करुणा, सेवा, योग, आयुर्वेद, पर्यावरण चेतना और राष्ट्रप्रेम के मूल्य प्रस्तुत किए जाएँ, तो वह करोड़ों लोगों तक प्रकाश पहुँचाने वाला यज्ञ बन सकता है।

उन्होंने कहा कि सनातन, जीवन जीने की सर्वाेच्च कला है। सनातन हमें संदेेश देता है कि सफल बनो, पर संवेदनशील रहो; ऊँचे उठो, पर जड़ों से जुड़े रहो; आगे बढ़ो, पर दूसरों को साथ लेकर चलो। यही वह दर्शन है, जिसकी आज विश्व को आवश्यकता है।

सुनील शेट्टी जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन का वातावरण एक अनुभूति है। यहाँ आकर मन स्वतः शांत हो जाता है और जीवन की प्राथमिकताएँ स्पष्ट होने लगती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी आध्यात्मिक चेतना, पारिवारिक मूल्य और संस्कृति में निहित है। यदि युवा पीढ़ी इन मूल्यों को समझ ले, तो भारत विश्व के लिए केवल आर्थिक शक्ति नहीं, बल्कि नैतिक नेतृत्व भी बन सकता है।

माना शेट्टी जी परमार्थ निकेतन के दिव्य, अनुशासित एवं सात्त्विक वातावरण को देखकर भावविभोर हो उठीं। उन्होंने कहा कि आज के तेज़ जीवन में ऐसे स्थान आत्मा को विश्राम देते हैं। यहाँ की शांति, गंगा की धारा, साधना की ऊर्जा और सेवा की भावना मन को भीतर तक स्पर्श करती है। उन्होंने अनुभव साझा किया कि यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक पुनर्जागरण जैसा अनुभव है।

स्वामी ने युवाओं के लिए विशेष संदेश देते हुए कहा कि आज का युवा ऊर्जा से पूर्ण है, पर उसे दिशा की आवश्यकता है। आधुनिकता को अपनाइए, तकनीक को अपनाइए, वैश्विक अवसरों का स्वागत कीजिए, पर अपने संस्कारों, संस्कृति और आत्मचेतना को मत खोइए। मोबाइल हाथ में हो सकता है, पर मन में मंत्र भी होना चाहिए। करियर ऊँचा हो सकता है, पर चरित्र उससे भी ऊँचा होना चाहिए। जब युवा अपनी प्रतिभा को सेवा, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ देगा, तब भारत का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित होगा।

परमार्थ निकेतन में एक सप्ताह के प्रवास पर आयी रेस्क्यू फाउंडेशन, मुम्बई और दिल्ली की बच्चियों से सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी जी ने आत्मीय भेंट की। उन्होंने बच्चियों से चर्चा करते हुए उन्हें आशा, आत्मविश्वास और खुशहाल जीवन का प्रेरणादायी संदेश दिया। शेट्टी ने कहा कि जीवन में परिस्थितियाँ कैसी भी हों, यदि मन में विश्वास, साहस और सकारात्मकता हो तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और उत्साहवर्धक शब्द बच्चियों के चेहरों पर मुस्कान और हृदय में नई ऊर्जा भर गए। स्वामी के पावन सान्निध्य में सुनील शेट्टी जी एवं माना शेट्टी जी ने राष्ट्र, समाज, विश्व शांति और समस्त मानवता के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ