स्वामी चिदानन्द और डॉ. धन सिंह रावत के बीच शिक्षा व युवा सशक्तिकरण पर मंथन

उत्तराखंड की शिक्षा, संस्कार, युवा सशक्तिकरण और सतत विकास के विविध आयामों पर हुआ सार्थक विमर्श

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पारदर्शी व्यवस्थाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के विश्वास को सशक्त बनाने पर जोर
  • देवभूमि में शिक्षा और संस्कारों के नए आयामों पर मंथन

ऋषिकेश, उत्तराखंड। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री, शिक्षा (बेसिक, माध्यमिक, संस्कृत, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा) एवं सहकारिता विभाग, डॉ. धन सिंह रावत ने आज परमार्थ निकेतन में परमाध्यक्ष एवं परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज से भेंट कर उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था, संस्कार आधारित शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सतत विकास के विविध आयामों पर सार्थक संवाद किया।

इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि नेतृत्व जैसा होता है, नीतियां भी उसी दिशा में आकार लेती हैं और फिर राष्ट्र की नियति भी उसी के अनुरूप बनती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था की सफलता के लिए नियत का शुद्ध और संकल्प का दृढ़ होना आवश्यक है। आज भारत को ऐसा नेतृत्व प्राप्त है, जिसकी नीयत राष्ट्रहित में है और नीतियां विकास, विश्वास एवं जनकल्याण को समर्पित हैं।

भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक: सीडीएस ये खबर भी पढ़े : भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक: सीडीएस

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन निर्माण, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उत्तराखंड देवभूमि है, जिसने सदैव ज्ञान, तप, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना की धारा से विश्व का मार्गदर्शन किया है। आज आवश्यकता है कि शिक्षा के माध्यम से युवाओं में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, कर्तव्यबोध, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित हो।

स्वामी ने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सपनों को सही दिशा प्रदान करना समाज और सरकार दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी व्यवस्थाओं का निर्माण होना चाहिए जिनसे प्रत्येक युवा को यह विश्वास हो कि उसकी मेहनत, योग्यता और प्रतिभा को उचित अवसर और सम्मान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विश्वास किसी भी मजबूत व्यवस्था की नींव होता है। सरकार और युवाओं के बीच संवाद, सहयोग और विश्वास का सेतु जितना मजबूत होगा, उतना ही प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल होगा। नीतियों और प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार, पारदर्शिता, समयबद्धता और संवेदनशीलता से युवाओं के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

स्वामी ने कहा कि परीक्षा और चयन प्रक्रियाएं युवाओं के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव होते हैं। इसलिए इन व्यवस्थाओं में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता का होना अत्यंत आवश्यक है। जब युवा यह अनुभव करेंगे कि व्यवस्था उनकी मेहनत और योग्यता का सम्मान करती है, तब उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में अद्भुत क्षमता, प्रतिभा और सृजनात्मक ऊर्जा है। आवश्यकता है कि उन्हें आधुनिक शिक्षा, तकनीकी कौशल, उद्यमिता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ा जाए। शिक्षा व्यवस्था ऐसी हो जो युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला, आत्मनिर्भर और समाज निर्माण में योगदान देने वाला बनाए।

कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर प्राप्त हों।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय आवश्यक है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री जी ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए शिक्षा नीति, कौशल विकास और रोजगारपरक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार युवाओं के सुझावों और अपेक्षाओं को महत्व देती है तथा एक ऐसी व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें हर युवा स्वयं को सहभागी और सशक्त महसूस करे।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि जब शिक्षा में संस्कार, नीति में संवेदनशीलता और व्यवस्था में पारदर्शिता का समावेश होता है, तब एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार, शिक्षण संस्थान, समाज और युवा मिलकर उत्तराखंड को शिक्षा, संस्कार और सतत विकास का आदर्श मॉडल बनाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

बंद कमरे में मिला छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियो में शव, इलाके में फैली सनसनी

बिहार: दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाना इलाके के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल से बंद कमरे से छात्रा का शव मिलने से...
बिहार 
 बंद कमरे में मिला छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियो में शव, इलाके में फैली सनसनी

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदोंग में निर्माणाधीन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की तीस्ता स्टेज-6...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

काबुल (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान में तेज बारिश से जानमाल की क्षति हुी है। भारी बारिश की वजह से पूर्वी अफगानिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

चिसीनाउ (मोल्दोवा)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा कर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

उत्तर प्रदेश

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा