पहाड़ों में होम स्टे से बदली गांवों की तस्वीर, रोजगार के बढ़े अवसर

प्रदेश सरकार ने किया 6,500 प्रवासियों के लौटने का दावा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय गांवों में कभी बंद पड़े घर अब पर्यटकों की मेजबानी कर रहे हैं। गांवों से रोजगार की तलाश में बाहर गए लोगों के लौटने और स्थानीय युवाओं और महिलाओं के होम स्टे व्यवसाय से जुड़ने के साथ ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा मिल रही है। सरकारी योजनाओं के जरिए होम स्टे को स्वरोजगार से जोड़ने की कोशिश का असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है।

प्रदेश सरकार के अनुसार, राज्य में करीब 6,500 प्रवासी अपने गांव लौटे हैं। इनमें 22 प्रतिशत से अधिक ने होम स्टे व्यवसाय को अपनाया है। वहीं, प्रदेशभर में पांच हजार से अधिक होम स्टे संचालित होने का अनुमान है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर भी बढ़े हैं।

स्वामी चिदानन्द ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं, गंगा तट पर हुई आरती ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं, गंगा तट पर हुई आरती

होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए संचालित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत पिछले चार वर्षों में 537 लाभार्थियों को 79 करोड़ 28 लाख 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में परियोजना लागत की 50 प्रतिशत, अधिकतम 15 लाख रुपये तथा मैदानी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत, अधिकतम 7.50 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है।

योजना का मकसद केवल पर्यटकों के ठहरने की सुविधा बढ़ाना नहीं, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ना भी है। होम स्टे संचालक पर्यटकों को स्थानीय खानपान, संस्कृति और जीवनशैली से जोड़ते हैं, जिससे पर्यटन का लाभ स्थानीय स्तर पर रहने की संभावना बढ़ती है।

रुद्रप्रयाग जिले का सारी गांव होम स्टे आधारित ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं का उदाहरण है। गांव में 40 से अधिक होम स्टे संचालित हो रहे हैं। यहां पहुंचने वाले ट्रेकर्स और पर्यटकों से स्थानीय कारोबार को भी गति मिल रही है।

होम स्टे के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में किराना, परिवहन, स्थानीय उत्पाद, खानपान और गाइड जैसी गतिविधियों के लिए भी अवसर बन रहे हैं। इस तरह एक होम स्टे केवल एक परिवार की आय का जरिया न रहकर आसपास की आर्थिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर रहा है।

उत्तरकाशी जिले का जादुंग गांव ग्रामीण पर्यटन के साथ सीमांत क्षेत्रों को आबाद करने की नीति की एक अलग तस्वीर पेश कर रहा है। भारत-चीन सीमा के निकट स्थित इस गांव को होम स्टे क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां छह होम स्टे का निर्माण अंतिम चरण में है।

वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सामरिक कारणों से सेना ने नेलांग और जादुंग गांवों को खाली कराया था। अब दोनों गांव केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल हैं। होम स्टे और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से इन सीमांत गांवों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने की तैयारी है।

'मेरी योजना मेरी सरकार' कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना भी लागू की गई है। इसके तहत पिछले चार वर्षों में 258 पात्र लोगों को लाभ दिया जा चुका है। योजना का उद्देश्य ट्रेकिंग क्षेत्रों में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के साथ स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से सीधे जोड़ना है।

उत्तराखंड में बड़ी संख्या में ट्रेकिंग और पर्वतीय पर्यटन स्थल ऐसे हैं, जहां बड़े होटल या रिसॉर्ट की जगह स्थानीय घरों में ठहरने की व्यवस्था पर्यटकों को अलग अनुभव देती है। ऐसे क्षेत्रों में होम स्टे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बन सकते हैं।

दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में लागू है। उत्तराखंड के मूल निवासी ही योजना के पात्र हैं। होम स्टे के लिए नए भवन के निर्माण अथवा पुराने भवन के नवीनीकरण के बाद उसे पर्यटन विकास परिषद में पंजीकृत कराना अनिवार्य है। आवेदन राज्य सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति में आवेदक के साक्षात्कार के बाद प्रस्ताव स्वीकृत होने पर ऋण स्वीकृति के लिए बैंक को भेजा जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान