हरजीत सिंह ग्रेवाल ने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में लिया भाग

परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द से की आत्मीय भेंटवार्ता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ऋषिकेश। माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल का दर्शनार्थ आगमन हुआ। उन्होंने परमार्थ निकेतन में विश्राम कर सायंकालीन दिव्य परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया तथा परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से आत्मीय भेंटवार्ता की।

माँ गंगा की निर्मल धारा, हिमालय की दिव्य छाया और मंत्रोच्चार से गुंजायमान परमार्थ निकेतन का आध्यात्मिक वातावरण में उन्होंने दिव्य गंगा आरती की। गंगाजी की आरती के पश्चात स्वामी और हरजीत सिंह ग्रेवाल के मध्य भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन, प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता, सेवा तथा भावी पीढ़ियों के संस्कारों सहित अनेक समसामयिक और शाश्वत विषयों पर सार्थक एवं आत्मीय संवाद हुआ।

कुंभ की आस्था को भ्रष्टाचार का अवसर न बनाए सरकार: अमन ये खबर भी पढ़े : कुंभ की आस्था को भ्रष्टाचार का अवसर न बनाए सरकार: अमन

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत की संस्कृति जीवन को देखने की एक व्यापक दृष्टि है। सनातन का मूल भाव ही है, समस्त सृष्टि में एक ही चेतना का दर्शन। हमारी प्रार्थनाएँ केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सर्वे भवन्तु सुखिनः की मंगलकामना से प्रारम्भ होती हैं। यही दृष्टि भारत को विविधताओं के मध्य एकात्मता और सह-अस्तित्व का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल विकास की नहीं, बल्कि विकास के साथ विवेक, प्रगति के साथ प्रकृति और आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से जुड़ाव की है। आने वाली पीढ़ियों को हम केवल भौतिक संसाधनों की विरासत न दें, बल्कि उन्हें ऐसी संस्कृति भी दें जो उन्हें करुणा, कर्तव्य, संयम, सेवा और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाए।

वार्ता के दौरान युवा पीढ़ी और संस्कारों पर भी विशेष चर्चा हुई। स्वामी ने कहा कि तकनीक ने दुनिया को अभूतपूर्व रूप से जोड़ा है, परन्तु मनुष्य को अपने भीतर से जोड़ना भी उतना ही आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि जीवन-मूल्यों, उत्तरदायित्व और संवेदनशील नागरिकता का निर्माण भी होना चाहिए। आधुनिक ज्ञान और भारतीय जीवन-मूल्यों का समन्वय ही एक संतुलित एवं सशक्त भविष्य का आधार बन सकता है।

हरजीत सिंह ग्रेवाल ने परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक एवं सेवामूलक वातावरण की सराहना करते हुये कहा कि भारतीय संस्कृति की शक्ति उसके संवाद, सह-अस्तित्व और विविधता में एकता के भाव में निहित है। उन्होंने कहा कि समाज में परस्पर सम्मान, सद्भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहाँ विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोग एक साथ आकर भारतीय जीवन-दृष्टि का अनुभव कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज भारत के सामने एक अद्भुत अवसर है, वह अपनी आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरणीय ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ जोड़कर विश्व के समक्ष एक ऐसा जीवन-मॉडल प्रस्तुत कर सकता है, जिसमें विकास भी हो, धरती का संरक्षण भी; तकनीक भी हो, मानवीय संवेदना भी; और समृद्धि भी हो, साथ ही शांति भी।

भेंट के दौरान स्वामी ने हरजीत सिंह ग्रेवाल को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न यह भेंट संवाद, संस्कृति, सेवा, प्रकृति और मानवता के साझा मूल्यों पर केन्द्रित एक सार्थक भेंट थी। दोनों ने इस बात पर बल दिया कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी प्राचीन जड़ों और भविष्य की संभावनाओं के सुंदर समन्वय में निहित है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान