परमार्थ निकेतन में वैश्विक आध्यात्मिक संगम,बुद्ध पूर्णिमा पर करुणा और एकता का संदेश

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर किया विशेष ध्यान,सनातन और बौद्ध परंपराओं का अद्भुत मिलन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

हांगकांग, सिंगापुर, बैंकाक से आये बौद्ध प्रतिनिधियों की स्वामी से दिव्य भेंट

  • डिजिटल दुनिया में जुड़े रहते हुए भी अपने भीतर से जुड़ना सीखें
  • इंटरनेट के साथ “इनर-नेट” से भी जुड़ें : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में हांगकांग, सिंगापुर और बैंकाक से आए लामा, बौद्ध भिक्षु एवं बुद्धिस्ट छात्र दल ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से आत्मीय भेंट की। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर करुणा, शांति और वैश्विक एकता का संदेश देते हुये कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश सीमाओं से परे मानवता को एक सूत्र में पिरोता है।

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित यह चिंतन संवाद, सनातन और बौद्ध परंपराओं के बीच उस गहन आध्यात्मिक सेतु का जीवंत अवसर है। जिसकी जड़ें अनादि काल से भारतीय संस्कृति में समाहित हैं। बौद्ध लामा , जो बुद्धिस्ट छात्रों के दल को लेकर परमार्थ निकेतन आए हैं, विगत 36 वर्षों से इस पवित्र तीर्थ परमार्थ निकेतन में हर वर्ष 8 से 10 दिनों के लिए आकर ध्यान और साधना करते हैं। वे विश्व के अनेक देशों में सनातन धर्म के संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

सनातन की यही दिव्य विशेषता है जो इसे जान लेता है, उसे अपने जीवन में उतार लेता है वह प्रसन्न व प्रपन्न हो जाता है। मां गंगा के इन पावन तटों पर आकर वे अपनी आंतरिक ऊर्जा को पुनः जागृत करते हैं, मानो जीवन की बैटरी को फिर से चार्ज कर रहे हों और नई चेतना, शांति और शक्ति प्राप्त कर रहे हों।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भगवान बुद्ध का मूल संदेश है जागरण। अपने भीतर जागो, करुणा को जियो, और सजगता को अपना पथ बनाओ। जब हम स्वंय शान्त होते है तब ही विश्व में शांति का संचार कर सकते है। आज मानवता को बाहरी विकास नहीं, आंतरिक संतुलन की आवश्यकता है। आइए, “अप्प दीपो भव” को अपनाएँ, स्वयं प्रकाश बनें और इस पृथ्वी को करुणा, समता और शांति से आलोकित करें। स्वामी ने कहा कि “धर्म कभी विभाजन का कारण नहीं, बल्कि मिलन का संगम का माध्यम है। चाहे वह भगवान बुद्ध का मार्ग हो या वेदों का ज्ञान, दोनों का मूल तत्व करुणा, सजगता और आत्मबोध ही है।” 

बौद्ध प्रतिनिधियों ने भी अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन में उन्हें एक वैश्विक आध्यात्मिक परिवार का अनुभव हुआ, जहाँ विविध परंपराएँ एक ही सत्य की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने विशेष रूप से गंगा आरती के दिव्य वातावरण, वेद मंत्रों की ध्वनि और प्रकृति के साथ सामंजस्य को एक अलौकिक अनुभूति बताया।

परमार्थ निकेतन में बुद्धिस्ट छात्रों के लिये सामूहिक ध्यान, शांति प्रार्थना और अंतरधार्मिक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के कल्याण का संकल्प लिया। विभिन्न देशों से आए छात्रों को परमार्थ निकेतन में भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद और ध्यान की परंपराओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ, साथ ही उन्होंने अपनी परंपराओं और अनुभवों को भी साझा किया। 
परमार्थ निकेतन परिवार की ओर से समस्त विश्व को बुद्ध पूर्णिमा की अनेकानेक शुभकामनाएँ और संदेश दिया कि अपने भीतर के दीप को पहचानो, करुणा को जीवन का आधार बनाओ, और सजगता के साथ इस पृथ्वी को एक बेहतर स्थान बनाने में अपना योगदान दो।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी