विदेशी पर्यटकों ने स्वामी चिदानन्द से लिया आध्यात्मिक ज्ञान

भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ने का दिव्य केन्द्र बना परमार्थ निकेतन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • परमार्थ निकेतन, जहाँ दुनिया भारत को नहीं, भारत की आत्मा को अनुभव करती है
  • माँ गंगा की गोद में विश्वभर से आने वाले जिज्ञासुओं को मिलती है शांति, साधना और जीवन की नई दिशा: स्वामी चिदानन्द

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में थाइलैंड से पर्यटकों का एक दल आया। उन्होंने परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर अपनी आध्यात्मिक जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग समय-समय पर ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आते हैं। कोई अपने भीतर उठ रहे प्रश्नों के उत्तर खोजने आता है, कोई जीवन के लक्ष्य को समझने, कोई मन की अशांति को शांत करने और कोई अपने परिवार, समाज, प्रकृति तथा समस्त मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों को जानने की जिज्ञासा लेकर आता है। उनके प्रश्न अलग-अलग होते हैं, उनकी भाषाएँ अलग होती हैं, उनकी जीवन-शैली अलग होती है, लेकिन भीतर की तलाश एक ही होती है, शांति की, सत्य की और अपने वास्तविक स्वरूप को जानने की।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.18.06

परमार्थ निकेतन में गणेशजी की पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति निर्माण कार्यशाला  ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन में गणेशजी की पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति निर्माण कार्यशाला 

माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन उन्हें केवल एक स्थान नहीं देता, बल्कि एक ऐसा वातावरण देता है जहाँ वे कुछ क्षण ठहरकर स्वयं से मिल सकें। यहाँ पहुँचते ही हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड का सुरम्य वातावरण, माँ गंगा की कल-कल धारा, मंदिरों की घंटियाँ, मंत्रों की गूँज, साधना की शांति और भारतीय संस्कृति की आत्मीयता मन को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है। गंगा के तट पर बैठकर अपने भीतर के विचारों की धारा शांत होने लगती है।

परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि वह किसी को केवल बाहरी उत्तर नहीं देती, बल्कि अपने भीतर उतरने की प्रेरणा देती है। जीवन में प्रश्न होना स्वाभाविक है, लेकिन उन प्रश्नों को लेकर भीतर की यात्रा प्रारंभ करना ही साधना है।
परमार्थ निकेतन इसी आंतरिक यात्रा का एक पवित्र पड़ाव है। यहाँ आने वाले जिज्ञासुओं के लिए योग, ध्यान और वेदान्त की कक्षाएँ जीवन को देखने की एक नई दृष्टि प्रदान करती हैं। योग उन्हें शरीर और मन के संतुलन की ओर ले जाता है, ध्यान उन्हें भीतर की शांति से जोड़ता है और वेदान्त उन्हें स्वयं, संसार और जीवन के मूल प्रश्नों पर चिंतन करने का अवसर देता है।

इन कक्षाओं की विशेषता केवल उनका ज्ञान नहीं, बल्कि उनका जीवन से जुड़ना है। प्रतिदिन संध्या की अनुपम बेला में स्वामी और साध्वी के पावन सान्निध्य में माँ गंगा के तट पर गंगा आरती का दिव्य वातावरण साधकों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

परमार्थ निकेतन आने वाले साधक अपने साथ कुछ प्रश्न लेकर आते हैं और अक्सर अपने भीतर कुछ नए संकल्प लेकर लौटता है। यहाँ की दिव्यता, पवित्रता और आत्मीयता मन को स्पर्श करती है। अनेक अतिथियों के लिए यह अनुभव जीवन की उन स्मृतियों में शामिल हो जाता है जिन्हें वे वर्षों बाद भी अपने भीतर संजोकर रखते हैं। भारत आने वाला प्रत्येक अतिथि भारत को केवल देखे नहीं, भारत को अनुभव करे। वह मां गंगा के प्रति श्रद्धा को समझे, प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को पहचाने, योग से संतुलन पाए, ध्यान से शांति पाए और भारतीय संस्कृति से ‘मैं’ से ‘हम’ की यात्रा सीखे।

परमार्थ निकेतन का यही प्रयास है कि विश्वभर से आने वाले यहाँ से केवल स्मृतियाँ लेकर न लौटें, बल्कि शांति, सेवा, संस्कार और सद्भावना का संदेश लेकर लौटें। परमार्थ निकेतन का आमंत्रण केवल विश्व के पर्यटकों के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है, आइए ऋषिकेश, आइए माँ गंगा के तट पर; कुछ क्षण संसार से दूर होकर स्वयं के निकट आइए। माँ गंगा के तट से भारत विश्व को केवल पर्यटन नहीं, एक अनुभव दे रहा है, एक ऐसी यात्रा, जो बाहर से शुरू होकर भीतर तक पहुँचती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान