तकनीकी दक्षता को करियर तक न रखें युवा, देश के विकास में लगाएं: डोभाल

आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में 2,701 विद्यार्थियों को सौपी उपाधियां 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ें : डोभाल

रुड़की। आईआईटी रुड़की के दो दिवसीय वार्षिक दीक्षांत समारोह 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। समारोह के पहले दिन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने विद्यार्थियों से अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग देश के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए करने का आह्वान किया। संस्थान के अनुसार इस वर्ष कुल 2,701 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए एनएसए अजीत डोभाल ने आईआईटी रुड़की के गौरवशाली इतिहास और वैश्विक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की के स्नातकों ने न केवल भारत में बल्कि विश्वपटल पर अपनी उत्कृष्ट क्षमताओं और सेवाओं का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा इस स्थान के पूर्व छात्रों ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। आज भी आईआईटी रुड़की की साख पूरी दुनिया में स्थापित है।

'पूरे कार्यकाल की जांच करा ले सरकार, मैं पीछे नहीं हट रहा': हरीश रावत ये खबर भी पढ़े : 'पूरे कार्यकाल की जांच करा ले सरकार, मैं पीछे नहीं हट रहा': हरीश रावत

3f251b0d38de124cd3110eb6e9789e2a_321036253

डोभाल ने पास-आउट हो रहे युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग केवल व्यक्तिगत करियर तक सीमित न रखें, बल्कि देश के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण में लगाएं। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला और भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने संस्थान की हालिया उपलब्धियों, शोध कार्यों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार नवाचार और अनुसंधान में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी 2,701 विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पहले दिन स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। डिग्री मिलते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन स्नातकोत्तर और पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, जिसमें हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट, आईआईटी प्रबंधन, प्रोफेसर, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान