देहरादून: आकाशीय बिजली गिरने से चार साै से अधिक भेड़-बकरियों की माैत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। जनपद चमोली के निजमूला घाटी के गौणा-भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार साै से अधिक भेड़-बकरियों की माैत हाे गई। जिला प्रशासन की राजस्व, पशुपालन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर संयुक्त टीम ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया, जबकि राजस्व एवं वन विभाग ने घटना की विस्तृत जांच कर स्थिति का आकलन किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) चमोली, असीम देब ने बताया कि उक्त घटना में अभी तक 413 भेड़-बकरियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतिकूल मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने को घटना का कारण पाया गया है।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

आबा बिरसा मुंडा वे अमर चेतना का नाम, जो हर युग में अन्याय से लड़े: चिदानन्द  ये खबर भी पढ़े : आबा बिरसा मुंडा वे अमर चेतना का नाम, जो हर युग में अन्याय से लड़े: चिदानन्द 

भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया ये खबर भी पढ़े : भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लापरवाही पड़ी भारी,निर्माणाधीन नाले में गिरा बाइक सवार, हादसे में गई जान

लखनऊ। शनिवार पारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन नाले...
उत्तर प्रदेश 
लापरवाही पड़ी भारी,निर्माणाधीन नाले में गिरा बाइक सवार, हादसे में गई जान

पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान,पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी विभाग द्वारा दो बच्चों में पाए गए दुर्लभ और...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

लखनऊ। कैंसर से जूझ रहे लोगों का समर्थन करने का एक अहम मौका है। पीजीआई की गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने...