राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में केस दर्ज, SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई

अमित कुमार की शिकायत पर एफआईआर, धार्मिक अनुष्ठान को ‘छुआछूत’ से जोड़ने का आरोप; BNS की धाराएं भी लगीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह प्राथमिकी हल्द्वानी निवासी अमित कुमार पुत्र त्रिलोक सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एफआईआर संख्या 297/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(q) लगाई गई है।

अमित कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 11 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित सफाई एवं धार्मिक अनुष्ठान को राहुल गांधी ने 29 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘छुआछूत’ से जोड़कर टिप्पणी की और कार्यक्रम में शामिल लोगों के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की।

रुड़की में भीषण सड़क हादसा, चार बाइकों की टक्कर में 3 की मौत ये खबर भी पढ़े : रुड़की में भीषण सड़क हादसा, चार बाइकों की टक्कर में 3 की मौत

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह स्वयं अनुसूचित जाति (वाल्मीकि) समुदाय से हैं और 11 अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित सफाई एवं धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी थे। शिकायत के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य मैदान की सफाई और धार्मिक-सांस्कृतिक मर्यादा की पुनर्स्थापना था और इसका किसी व्यक्ति की जाति से कोई संबंध नहीं था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी के कथित वक्तव्य के बाद शिकायतकर्ता और समिति से जुड़े लोगों को सार्वजनिक रूप से जातिवादी और दलित विरोधी के रूप में चित्रित किया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर धमकी और अपमानजनक संदेश मिलने का भी दावा किया है।

शिकायत में राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम की धारा 3(1)(q), 3(1)(r) और 3(1)(u) व भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 197 और 353 के तहत भी कार्रवाई की मांग की गई थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान 29 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस से संबंधित वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के साथ ही रामलीला मैदान में आठ अगस्त के राजनीतिक कार्यक्रम और 11 अगस्त के सफाई एवं धार्मिक अनुष्ठान से संबंधित तथ्यों की भी जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह प्राथमिकी शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर दर्ज की गई है और आरोपों की पुष्टि जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत