आईआईटी रुड़की में दूसरे दिन 1424 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्रियां

दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत का उत्सव: हर्षवर्धन चीतले

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

हरिद्वार। आईआईटी रुड़की के दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का रविवार को समापन हुआ। दूसरे दिन 1,424 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 518 पीएचडी, तीन शोधार्थी और 903 एमटेक विद्यार्थी शामिल रहे। पहले दिन 1,277 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गई थीं। इस तरह दो दिनों में कुल 2,701 विद्यार्थियों ने उपाधियां हासिल कीं।

दूसरे दिन के समारोह का शुभारंभ पारंपरिक शोभायात्रा के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन हर्षवर्धन चीतले और विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑयलमैक्स एनर्जी के संस्थापक विक्रम गर्ग मौजूद रहे।

केदारनाथ के पैदल मार्ग पर फटा बादल, लैंडस्लाइड के बाद आवागमन पर रोक ये खबर भी पढ़े : केदारनाथ के पैदल मार्ग पर फटा बादल, लैंडस्लाइड के बाद आवागमन पर रोक

हर्षवर्धन चीतले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की कड़ी मेहनत, तपस्या और उपलब्धियों का उत्सव है। आईआईटी रुड़की जैसे विश्व प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक तेजी से बदल रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग नई चुनौतियों के समाधान और मानवता के कल्याण के लिए करना चाहिए।

विक्रम गर्ग ने कहा कि डिग्री हासिल करना विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, शोध और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. के के पंत ने संस्थान की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपनिदेशक प्रवीण गर्ग सहित संस्थान के डीन, प्रोफेसर, अधिकारी, विद्यार्थी और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान