करेन्ट की चपेट में आने से युवक की मौत
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार की सुबह बिजली के पोल में लगे झोंक में उतरे करेन्ट की चपेट में आकर युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हुसेनगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर उर्फ अचाकापुर के धर्म सिंह की दुकान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है। आज सुबह गाँव का सुनील कुमार(22) किसी काम से दुकान गया था। बिजली के पोल की सेफ्टी के लिए लगी झोंक को पकड़कर युवक खड़ा हो गया। झोंक में उतरे करेन्ट की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिवार में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के चाचा सीताराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।
थाना प्रभारी आलोक पाण्डेय ने बताया कि करेन्ट से युवक के मौत की जानकारी मिली है। पंचायतनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
