भारत के डिजिटल भुगतान को वैश्विक पहचान, ग्रीस ने यूपीआई सेवा को दी प्राथमिकता
ग्रीस में शुरू हुई यूपीआई सेवा
नई दिल्ली। भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र को वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सेवा अब ग्रीस में भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही योग्य ग्राहक सुरक्षित, तेज और आसान तरीके से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे, जबकि पारंपरिक भुगतान प्रणालियों की तुलना में लेनदेन की लागत भी कम होगी।
ग्रीस दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि दुनिया भर में यूपीआई को मिल रही स्वीकार्यता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तकनीक आधारित सोच पर बढ़ते वैश्विक विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल समाधान सीमाओं से आगे बढ़कर साझा विकास और आर्थिक समृद्धि को नई दिशा दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले इराक पहुंचे अराघची, क्षेत्रीय स्थिरता और दोहा वार्ता पर चर्चा अपने दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने यूरोबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोकियन करावियास से मुलाकात कर भारत-ग्रीस आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने ग्रीक कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया तथा विनिर्माण और बुनियादी ढांचा विकास जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
