अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों से किसा संवाद 

टीएलपीएस रिपोर्ट-2025 का विमोचन 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ, ।  प्रदेश में पहली बार शिक्षकों के अनुभव, बच्चों के सीखने के साक्ष्य, परख के निष्कर्ष, टीचिंग एंड लर्निंग प्रैक्टिसेज अध्ययन और निपुण भारत मिशन के अनुभवों एवं शैक्षणिक रणनीति पर  मंथन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग और लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के  तत्वावधान में 'पॉलिसी टू प्रैक्टिस डायलॉग' एवं टीएलपीएस उत्तर प्रदेश रिपोर्ट-2025 का  विमोचन अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने किया। 
शहर के  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में निपुण भारत मिशन की प्रगति, अब तक हुए शिक्षा सुधारों, कक्षा-कक्ष में आए बदलाव तथा  गुणवत्ता सुधार के लिए अपनाई गई रणनीतियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान परख के निष्कर्ष, शिक्षा सुधारों के प्रमुख आयाम, प्रभावी कक्षा-कक्षीय शिक्षण की 10 प्रमुख शिक्षण पद्धतियों, 15 कैच-अप रणनीतियों, हॉलीस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, अकादमिक कैलेंडर तथा निपुण 2 की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही टीचिंग एंड लर्निंग प्रैक्टिसेज सर्वे-2025 उत्तर प्रदेश रिपोर्ट में कक्षा 1 एवं 2 में भाषा और गणित शिक्षण की वर्तमान स्थिति, कक्षा का वातावरण, शिक्षण समय का उपयोग, शिक्षक प्रशिक्षण, अकादमिक सहयोग तथा निपुण भारत मिशन के प्रभाव का भी विश्लेषण किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि  शिक्षा सुधार केवल नीतियां बनाने से संभव नहीं होगा, बल्कि प्रत्येक शिक्षक द्वारा कक्षा-कक्ष में अपनाई जाने वाली शिक्षण पद्धति से परिवर्तन आएगा।  किसी भी शिक्षण प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण आधार बच्चों का जुड़ाव है। उन्होंने एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से अधिक आयु का कोई भी बच्चा बाल वाटिका से तथा छह वर्ष से अधिक आयु का कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहना चाहिए।  निपुण उत्तर प्रदेश का दायरा अब कक्षा 1 और 2 से बढ़ाकर कक्षा 3 से 5 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक  मोनिका रानी, एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार तथा बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुवेर्दी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 

महिला कांग्रेस ने संगठन को धार देने के लिए बनाई नई रणनीति, महिला आरक्षण अभियान तेज ये खबर भी पढ़े : महिला कांग्रेस ने संगठन को धार देने के लिए बनाई नई रणनीति, महिला आरक्षण अभियान तेज

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व साथ-साथ चलें तो समाज में विलक्षण परिवर्तन सम्भव: चिदानन्द सरस्वती
उत्तराखंड 
गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

पॉलिटेक्निक चौराहे पर चला चेकिंग अभियान का डंडा
उत्तर प्रदेश 
कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

उत्तर प्रदेश

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

पॉलिटेक्निक चौराहे पर चला चेकिंग अभियान का डंडा
उत्तर प्रदेश 
कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज में आज 30 जून को प्राचार्य प्रो. रश्मि...
उत्तर प्रदेश 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं