शामली धर्मांतरण मामले में जांच तेज: आयुष के घर से डायरी, मोबाइल और उर्दू पर्चे बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ/शामली। शामली में सामने आए आयुष धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान आयुष के घर से एक डायरी, दो मोबाइल फोन, एक चाकू और उर्दू में लिखे दो पर्चे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार डायरी में “मैं एक मिशन पर हूं” लिखा मिला है, जिसे प्रारंभिक जांच में मौलाना इरफान के निर्देश पर लिखा गया बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि बरामद उर्दू पर्चों पर “अजीमुश्शान इजलास-ए-आम” लिखा है और इनमें 8 फरवरी को होने वाले एक जलसे का उल्लेख है।

एक्सीडेंट के मामले में दरोगा ने बदली बाइक,एसपी खीरी ने किया सस्पेंड ये खबर भी पढ़े : एक्सीडेंट के मामले में दरोगा ने बदली बाइक,एसपी खीरी ने किया सस्पेंड

जांच के दौरान डायरी से नानूपुरा निवासी मौलाना इरफान का फोटो भी मिला है। इसके अलावा एक निमंत्रण पत्र भी बरामद हुआ है, जो दिल्ली बस स्टैंड स्थित मदरसा इमदादिया में आयोजित प्रस्तावित जलसे से जुड़ा बताया जा रहा है। यह पत्र मौलाना अय्यूब के नाम से जारी था, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह निमंत्रण पत्र आयुष तक कैसे पहुंचा और क्या वह उस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। साथ ही बरामद चाकू के स्रोत और उपयोग की भी जांच की जा रही है।

एसपी ने बताया कि वांछित आरोपी मौलाना इरफान की तलाश में दिल्ली सहित कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में धर्मांतरण गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गजनवी ने सोमनाथ मंदिर तो चंदाचोर पार्टी ने राम मंदिर लूटा: संजय सिंह

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, कहा अयोध्या में चंदाचोरी के आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार शुरू
उत्तर प्रदेश 
गजनवी ने सोमनाथ मंदिर तो चंदाचोर पार्टी ने राम मंदिर लूटा: संजय सिंह

लखनऊ अग्निकांड पर व्यापारियों ने किया शोक व्यक्त

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने लखनऊ में हुई...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड पर व्यापारियों ने किया शोक व्यक्त

दो दिवसीय उल्लास बाल पर्व का आयोजन

लखनऊ। यायावर रंगमंडल और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,के सहयोग से दो दिवसीय उल्लास बाल पर्व का आयोजन कैसरबाग स्थित राय...
उत्तर प्रदेश 
दो दिवसीय उल्लास बाल पर्व का आयोजन

टेट परीक्षा 2 से, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे एक्जाम 

टेट परीक्षा 2 से, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे एक्जाम  लखनऊ । आगामी 2 से 4 जुलाई तक आयोजित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टेट परीक्षा 2 से, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे एक्जाम 

राजधानी के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में सुबह 10:45 रिमझिम बारिश होने लगी। गोमतीनगर में बूंदाबूंदी हुई। शहर के अन्य इलाकों में...