NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल

गाज़ियाबाद में कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी ने निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की उठाई मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाज़ियाबाद। NEET परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं को लेकर युवा कांग्रेस गाज़ियाबाद ने बुधवार को पुराना बस अड्डा स्थित चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस इमरान मलिक एवं ज़िलाध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  व केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश की शिक्षा व्यवस्था की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा माफियाओं और भ्रष्टाचार के चलते लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।

मोहनलालगंज में धर्मांतरण के प्रयास को लेकर ग्रामीणों का जोरदार हंगामा ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज में धर्मांतरण के प्रयास को लेकर ग्रामीणों का जोरदार हंगामा

इस मौके पर इमरान मलिक ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और उम्मीदों के साथ परीक्षा देते हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट तंत्र के कारण युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं ज़िलाध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि यह केवल परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और उनके भरोसे का सवाल है।

सरकार छात्रों को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस ने मांग उठाई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ जारी रहा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान साहिल, समीर खान, राज चौहान, शजीन मलिक, अबरार, इस्माइल कुरैशी, नितिन कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नेपाल सीमा से घुसपैठ का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : अमेरिका से आया 'वारिस पंजाब दे' का सक्रिय सदस्य समेत पांच गिरफ्तार

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ कराने वाले एक संगठित नेटवर्क का बहराइच पुलिस और एसएसबी ने शुक्रवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल सीमा से घुसपैठ का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : अमेरिका से आया 'वारिस पंजाब दे' का सक्रिय सदस्य समेत पांच गिरफ्तार

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य...
राष्ट्रीय  खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

उत्तर प्रदेश