अपहरण के आरोपित युवक ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर दी जान, थाना प्रभारी निलंबित

हाथरस की कोतवाली चंदपा का मामला, प्रभारी निरीक्षक सहित आरक्षी पर कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने गाजियाबाद से पकड़ा था
हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा में बंदी ने गुरुवार देर रात थाने के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। युवक को एक दिन पहले ही किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पकड़ा गया था।

युवक को थाने की हवालात में रखा गया था। रात में उसने शौचालय जाने की बात कही। थाने में तैनात पुलिस कर्मी उसे शौचालय तक ले गए। 15 मिनट तक जब युवक बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मियों को शक हुआ।

अंदर जाकर देखा तो युवक रोशनदान से अंगोछे के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात सिपाही को संस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी कस्बे से चंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ किशोरी को भी बरामद कर लिया गया था। दोनों को हाथरस लाया गया और किशोरी को वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया। चंद्रपाल को थाने की हवालात में रखा गया था। रात करीब 9:50 बजे उसने शौच जाने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

ड्यूटी पर तैनात सिपाही उसे शौचालय ले गया। 15 मिनट तक जब चंद्रपाल बाहर नहीं आया तो सिपाही को शक हुआ। उसने अंदर जाकर देखा तो चंद्रपाल अपने ही गमछे के फंदे के सहारे शौचालय के रोशनदान से लटक रहा था।

तत्काल फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 10 मिनट के इलाज के बाद ही चंद्रपाल की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह और ड्यूटी आरक्षी लखन सिरोही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसपी रामानंद कुशवाहा को सौंपी गई है। थाने के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

एसपी ने बताया- मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद उनके आरोपों के आधार पर तहरीर ली जाएगी। आरोपों की जांच की जाएगी। आज किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा, इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से दहशत, टोबेलो के पास 120 किमी गहराई में आया कंपन

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया के नॉर्थ मलुकु प्रांत के पास शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से दहशत, टोबेलो के पास 120 किमी गहराई में आया कंपन

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके निदेशक राजेश गोयनका...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी