प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों का प्रमाण: योगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विषय में की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा और व्यवहार लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को चोट पहुंचाने वाला रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के “युवराज” भी अपनी टिप्पणियों के जरिए अपने कुसंस्कारों का परिचय दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। जनता का समर्थन लगातार घटने के कारण कांग्रेस के नेताओं में राजनीतिक संयम और शालीनता भी समाप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है, वह भारतीय लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति अब ऐसी हो चुकी है कि वह देशवासियों से क्षमा मांगने की नैतिक स्थिति में भी नहीं बची है।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज ने महाेबा में एक दुष्कर्म और अपहरण की पीड़िता छात्रा से मिलने के बाद अपने समर्थकों से बातचीत के दाैरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर अभद्र भाषा का उपयोग किया। इसका वीडियो वायरल हाेने के बाद राजनतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

बस्ती - निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
 निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार विभाग के चार राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति की

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और पुडुचेरी में विचार विभाग के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
 कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार विभाग के चार राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति की

चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - सोमवार को नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित वार्ड नंबर 1 अम्बेडकर नगर मोहल्ला चौखड़ा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक चक...
उत्तर प्रदेश 
चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी

चारो तहसीलों में गूंजी जनगणना पारिश्रमिक की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर...