हिंडाल्को में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

रेनुकूट, सोनभद्र। हिंडाल्को रेणुकूट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने प्रकृति की रक्षा, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत संयंत्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी लोगों को वृक्षों के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन त्व्र्- स्क् प्लांट में किया गया।  इस अवसर पर हिंडाल्को रेणुकूट के मुखिया समीर नायक ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रकृति संरक्षण ही मानव जीवन का आधार है। पृथ्वी को सुरक्षित और हरित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।” वहीं, क्लस्टर हेड (एचआर) जसबीर सिंह ने कहा कि “पेड़-पौधे सिर्फ हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि हमारे जीवन का वास्तविक आधार हैं। शुद्ध वायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पेड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। सभी लोगों को अपने घरों के आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”
   कार्यक्रम के दौरान रिडक्शन प्लांट हेड जयेश पवार, पर्यावरण विभाग प्रमुख सत्यजीत आचार्य एवं उनकी टीम, एचआर हेड अजय सिन्हा सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ और जलजनित आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बाढ़ और जलजनित आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

लेखक के बारे में

नवीनतम

सीनेट परीक्षा में उमड़ी भीड़, राजधानी सहित 20 जिलों के 307 केंद्रों पर हुई परीक्षा

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से बीएससी और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार को...
उत्तर प्रदेश 
सीनेट परीक्षा में उमड़ी भीड़, राजधानी सहित 20 जिलों के 307 केंद्रों पर हुई परीक्षा

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू का 2026 का दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को

केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी में स्टेंट घोटाले की जांच तेज

— अनियमितताओं के शक पर पांच सदस्यीय समिति ने किया तलब
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी में स्टेंट घोटाले की जांच तेज

रक्षामंत्री ने तल्लीनता से सुनीं लखनऊ वासियों की समस्यायें व सुझाव

किसी ने मेट्रो, किसी ने फ्लाईओवर, किसी ने उनकी संवेदनशीलता के लिये जताया आभार