महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस के विरुद्ध महिलाओं ने प्रीति उमर के नेतृत्व में निकला मार्च

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

बड़हलगंज। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा  द्वारा देश भर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में भाजपा नरहरपुर मण्डल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओ ने आक्रोश मार्च में हिस्सा लिया।
गुरुवार को नगरपंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्या शाही के नेतृत्व में नरहरपुर गांव में निकली आक्रोश यात्रा में शामिल महिलाओं को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि यह किसी विशेष राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि पूरी आधी आबादी का कार्यक्रम है। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया है कि वे चाहे वे किसी भी दल या सामाजिक संगठन से जुड़ी हों, सभी को अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। इस आक्रोश मार्च में शामिल होकर महिला विरोधियों को नारी शक्ति की ताकत का अहसास कराना जरूरी है।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्या शाही ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। इंडी गठबंधन और कांग्रेस की पुरानी चाल है कभी वह महिलाओं को कभी आरक्षण देना ही नहीं चाहती। समाजवादी पार्टी की यही मंशा रही है। इन दलों के नापाक मंसूबे के कारण संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाया। इसको लेकर देश भर की महिलाओं के अंदर खासा आक्रोश व्याप्त है।
इस अवसर पर मानव सेवा संस्था की संचालिका पूनम गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सभासद ममता मद्धेशिया, कल्पना मद्धेशिया, अनीता यादव, लीलावती देवी ग्रामप्रधान खड़ेसरी, रंभा देवी, बादामी देवी, पूनम शाही, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर, मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, जिलापंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, अनीता देवी, सुनीता देवी, ज्योति दीपक शर्मा, बिंदू देवी, सोनी तिवारी, लीला देवी, लल्लू यादव, अंगद निषाद, शिखर गुप्ता, धर्मराज निषाद, सभासद दीपक शर्मा, बबलू मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्धेशिया, बृजेश त्रिपाठी, कंदर्प त्रिपाठी, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली। नए महीने के पहले दिन आम लोगों के बजाय होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

स्पेन-मोरक्को सीमा पर बड़ा प्रवासी संकट: सियुटा में घुसने की कोशिश में 57 की मौत

मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश करने वाले प्रवासियों का संकट अब और भयावह हो गया है. स्पेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
स्पेन-मोरक्को सीमा पर बड़ा प्रवासी संकट: सियुटा में घुसने की कोशिश में 57 की मौत

उत्तर प्रदेश

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

लखनऊ। कोतवाली दुबग्गा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार