आंधी-तूफान से दीवार गिरने पर महिला की मौत, खेल मंत्री ने प्रदान की सहायता राशि 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबेडकर नगर जिले के ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ पहुंचकर राज्य मंत्री ने जताई संवेदना, बोले— भाजपा सरकार हर दुःख की घड़ी में जनता के साथ

जौनपुर। अम्बेडकरनगर जनपद के ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ में आंधी-तूफान के दौरान दीवार गिरने से श्रीमती सुकना देवी की असामयिक मृत्यु हो गई।

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई ये खबर भी पढ़े : मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

घटना की जानकारी मिलने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता के तहत 4 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि परिजनों को प्रदान की गई।

प्रभारी जनपद अम्बेडकरनगर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ पहुंचकर आंधी-तूफान की चपेट में आने से दीवार गिरने के कारण मृत हुई सुकना देवी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में सदैव सहभागी बनकर खड़ी है और आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत कर परिवार को प्रदान की गई है।”

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर त्रयम्बक तिवारी, जिलाधिकारी, एसडीएम तथा ग्राम प्रधान सहित अन्य प्रशासनिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित 9 ठिकानों पर...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

वही, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की कोलंबो। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट...
खेल 
दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

देवपहरी जलप्रपात में घूमने आए तीन युवक,अचानक बढ़े पानी में फंसे युवक 15 घंटे चला रेस्क्यू, तीन युवक को सुरक्षित...
छत्तीसगढ़ 
तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

उत्तर प्रदेश

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

महोबा। आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धार्मिक आस्था और सरकारी व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
उत्तर प्रदेश 
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई