जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन
अगर हमें अपने जीवन को बचाना है तो जल का संरक्षण करना होगा - विजय लक्ष्मी सिंह
बस्ती - जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल के परिसर में जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने बड़े ही उमंग एवं उत्साह से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानन्द (जूनियर इंजीनियर भूगर्भ जल विभाग) एवं आशुतोष श्रीवास्तव (सीनियर असिस्टेन्ट भूगर्भ जल विभाग) रहे। कार्यक्रम का निरीक्षण विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि 'जल ही जीवन है' अगर हमें अपने जीवन को बचाना है तो जल का संरक्षण करना होगा। हमारे भूगर्भ में 1 प्रतिशत से भी कम पीने योग्य जल है इसलिए हमें इसका उपयोग बड़े ही सावधानी एवं न्यायसंगत तरीके से करना होगा।
इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छ: से अमृता, आराध्या, शाम्भवी, आध्या, अनन्तराज, कक्षा दस से सान्विका, अवन्तिका, प्रियंशी, स्निग्धा, सिद्धी, स्नेहा, कहकशा, शालिनी, कक्षा ग्यारह से आराध्या, रोशनी, अफ़रीन, अनुष्का, कक्षा बारह से अंशिका, प्रतिक्षा, हर्षिता, 'श्रेयांशी, शिल्पी, ज़ेबा एवं अंचल ने प्रतिभाग किया।कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में आर्यन, गणेश, असद, अदिति, आरुषि, सादिया, हिबा, नम्रा, संस्कृति, कार्तिक, गौरी, श्रेयांश, आर्यन, आकर्ष, लक्षिता, रिशिता, राजश्री, जुनैद, देव, दिवेश, अंकित, अलीशा मुख्य रहे।
निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों में हर्ष, तौहीद, अनमोल, अदिति, विधान, अंशिका, श्रद्धा, अवन्तिका, निधि मुख्य रहे। बाद में सभी प्रतियोगिकाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण पत्र दिया गया। घोषित परिणाम में, निबन्ध (हिन्दी) प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, सिमरन द्वितीय, रिशिता तृतीय स्थान पर रही। निबन्ध (अंग्रेजी) प्रतियोगिता में अंश प्रथम, जाह्नवी द्वितीय एवं भावना तृतीय स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता में हर्ष प्रथम, अबादीन द्वितीय एवं आरुषि तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 ग्रुप प्रथम, कक्षा 11 ग्रुप द्वितीय एवं कक्षा 10 एवं कक्षा 6 ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर राकेश, राजेश, सावित्री, प्रवीन, साकेत, पूजा, आस्था, महिमा, सुचिता, सूरज, गिरीश, पवन, सुशील, अरविन्द समेत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
