बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बने होटलों के खिलाफ वीडीए ने चलाया अभियान,13 होटल सील

—आवासीय इलाकों में बने होटलों से क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में हो रही थी परेशानी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में हाल के वर्षो में पर्यटकों के रिकार्ड तोड़ आगमन को देख शहर के आवासीय इलाकों में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में बिना मानचित्र स्वीकृति के ही होटल और गेस्ट हाउस खुल रहे है।

अब ऐसे होटलों और गेस्टहाउसों के खिलाफ वीडीए ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश पर अफसरों ने सोमवार शाम तक बुद्ध विहार आवासीय कालोनी में एक साथ 13 होटलों को सील कर दिया। वीडीए की इस बड़ी कार्रवाही से होटल संचालकों में हड़कम्प मच गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संबंधित भवन स्वामियों ने या तो आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत मानचित्र के विपरीत होटल संचालन शुरू कर दिया था अथवा बिना किसी मानचित्र स्वीकृति के ही व्यावसायिक निर्माण कर लिया था।

टोल टैक्स बचाने को ‘जज का पास’ लगाकर यूपी से उत्तरखंड घूमता रहा युवक! ये खबर भी पढ़े : टोल टैक्स बचाने को ‘जज का पास’ लगाकर यूपी से उत्तरखंड घूमता रहा युवक!

इन भवनों में होटल गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जबकि आवश्यक अनुमति और मानकों का पालन नहीं किया गया था। वीडीए के अनुसार, बुद्ध विहार एक आवासीय कॉलोनी है, जहां बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के होटल संचालित किए जा रहे थे।

योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए : डॉ.मंदाकिनी  ये खबर भी पढ़े : योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए : डॉ.मंदाकिनी

इससे स्थानीय नागरिकों को यातायात जाम, अवैध पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण और बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व फायर ब्रिगेड ये खबर भी पढ़े : नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व फायर ब्रिगेड

अधिकारियों ने यह भी माना कि ऐसी स्थिति में आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर अग्निशमन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है, जो जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि कुछ होटल संचालकों ने सराय एक्ट की धारा 4/5 के तहत कथित रूप से फर्जी और कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर लाइसेंस प्राप्त किया था। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए वीडीए ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित होटलों को सील कर दिया।

सील किए गए होटलों में होटल किरन पैलेस, होटल A-ZURE, होटल Four Leaf, होटल Xedic Roots, स्टे इन काशवी, ट्रस द्वारा भूतल पर निर्मित नया होटल, होटल रियो बनारस, होटल Zion Inn, होटल पार्क प्लाज़ा, होटल सिल्क सिटी, होटल हॉलिडे इन, होटल स्कायर इन तथा कम्फर्ट इन बनारस शामिल हैं।

वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा व्यावसायिक उपयोग नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही किया जाए। अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 के तहत पर्याप्त पार्किंग, अग्नि सुरक्षा, न्यूनतम सड़क चौड़ाई, भू-उपयोग की संगतता और अन्य आधारभूत मानकों की पूर्ति होने पर आवासीय क्षेत्रों में भी होटल एवं गेस्ट हाउस संचालन के लिए मानचित्र स्वीकृति का प्रावधान है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाया गया है तथा पात्र मामलों में सात दिनों के भीतर मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही...
राष्ट्रीय 
मौसम: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल

ना पंखा-ना आवाज पर ठंडक बेमिसाल, प्लाज्मा कूलिंग टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम

नई दिल्ली।  आप किसी ऐसे पंखे के बारे में सोच सकते हैं जो न दिखाई दे और न कभी आवाज...
राष्ट्रीय 
ना पंखा-ना आवाज पर ठंडक बेमिसाल, प्लाज्मा कूलिंग टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर । आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भोपाल । विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार की शाम समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों से गुंजायमान...
मध्य प्रदेश 
 समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

उत्तर प्रदेश

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास