ओपीएस बहाली को विभिन्न कर्मचारी संगठन रहे आंदोलित 

डीआरएम गेट व वर्कशॉप पर जारी रहा धरना व क्रमिक अनशन 

ओपीएस बहाली को विभिन्न कर्मचारी संगठन रहे आंदोलित 

झाँसी। पुरानी पेंशन बहाली को विभिन्न कर्मचारी संगठनों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।एनजेसीए एवं जेएफआरओपीएस के संयुक्त बैनर तले केंद्रीय एवं राज्य सरकार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एनसीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक डीके खरे, सचिव/सह संयोजक अमर सिंह यादव एवं अखिलेश मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल का क्रम दूसरे दिन भी जारी रखा। वही एनएफआईआर व एनसीआरईएस के आह्वान पर सोमवार से जारी क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
 
डीआरएम द्वार पर जारी रहा अनशन
 
डीआरएम मुख्यालय पर दूसरे दिन सैकड़ों केंद्रीय कर्मचारी- शिक्षक,राज्य कर्मचारी  क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल सचिव अमर सिंह यादव ने कहा कि कर्मचारी के पास पुरानी पेंशन ही आजीविका का एक मात्र सहारा है, अगर पुरानी पेंशन रहेगी तो वह कम से कम अपने परिवार के साथ सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर सकेगा। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल सचिव अमर सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार एवं बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा है। सरकार को पुरानी पेंशन जल्दी ही बहाल करनी चाहिए। वरना रेल कर्मचारी कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
 
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा  ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु हमें संगठित होकर संघर्ष करने से सरकार तक अपनी बात पहुंचानी होंगी। क्रमिक भूख हड़ताल में मंडल उपाध्यक्ष सुनील पाल, राजेश नामदेव, वी पी सिंह ,अनिरुद्ध सिंह, शाखा सचिव जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, एस के द्विवेदी, रोहित कुमार, राजेंद्र यादव, बृजमोहन सिंह, संजीवन राय, नरेन्द्र सिंह यादव, राज कुमार शर्मा, मो. फारुख, अखण्डप्रताप, रमेश मीना, डी के पाण्डेय, सतेंद्र सिंह, अमित कुमार, जे के सिंह, जमुना कुशवाहा , महेंद्र साहू, विनोद यादव, गौरव सिंह,  डॉ. अचल सिंह चिरार आदि शामिल रहे हैं।
 
वर्कशॉप में भी धरना प्रदर्शन जारी
 
कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा तथा लाईन शाखा झांसी के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की गई एवं इस भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढाते हुए कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा तथा लाईन शाखा झांसी ने दोपहर बारह बजे से रात्रि बारह बजे तक जारी रखा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल उपाध्यक्ष के एस शुक्ला, जिंसी मैथ्यू, सहायक मंडल सचिव मोहम्मद उमर खान, महेन्द्र सेन, आरती तमोरी सचिव, राघवेंद्र तिवारी, शाखा पदाधिकारियों में विक्रम सिंह, मनोज सिंह बघेल, एस के सिंह, सुनील राय आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री आज सिंगरौली और अनूपपुर जिले के प्रवास पर, मुख्यमंत्री आज सिंगरौली और अनूपपुर जिले के प्रवास पर,
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) अनूपपुर और सिंगरौली जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे...
स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
नवाचार में पर्यावरण संरक्षण एवं समरसता का संदेश देते हुए 5 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ एकल बढ़त बनाई
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी