बकरीद की आहट से गुलजार हुए उतरौला के बाजार, बकरों की खरीदारी तेज  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला(बलरामपुर)। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व नजदीक आते ही उतरौला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में बकरों की खरीद-बिक्री बढ़ने से रौनक लौट आई है। जगह-जगह विभिन्न नस्लों के बकरों की मंडियां सज गई हैं और खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है।

इन क्षेत्रों में लगे बाजार
उतरौला, श्रीदत्तगंज, कपौवा, रमवापुर, महादेइया, चमरुपुर, रेहरा, रानीपुर, पेहर, गोवर्धनपुर, चिरकुटिया, बकसरिया, लालगंज, हुसैनाबाद समेत क्षेत्र के अन्य हाट बाजारों में दूर-दराज से व्यापारी बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। गलियों और मोहल्लों में भी घूम-घूमकर जानवरों की बिक्री की जा रही है। तोतापरी, जमुनापारी और बरबरी नस्ल के बकरों की मांग सबसे ज्यादा है।

दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर डेयरी कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर डेयरी कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन

कपड़ों और सेवइयों की दुकानों पर भी भीड़  
पर्व नजदीक आते ही कपड़ों, टोपी, इत्र और सेवइयों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह है। दुकानदारों के चेहरे पर रौनक दिख रही है।

धर्मगुरुओं ने दिया संदेश 
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह केवल रस्म नहीं है बल्कि जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। कुर्बानी के साथ गरीबों और रिश्तेदारों में गोश्त बांटने की परंपरा निभाई जाती है।

प्रशासन सतर्क 
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। एसडीएम और सीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार