कासगंज डबल मर्डर पर बवाल: परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता में महिला और साधु की हुई हत्या के बाद दोनों के शव बुधवार शाम गांव पहुंचने के बाद स्वजन ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। साधु का शव गांव के बाहर यात्रीशेड में रख लिया और महिला का शव वहां से 500 मीटर दूर गांव में अंदर घर पर रख दिया।

दोनों के स्वजन ने मांग की कि आरोपितों पर बुलडोजर और एनकाउंटर की कार्रवाई हो, तब ही अंतिम संस्कार करेंगे। रात को मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला पहुंच गया और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, पर ग्रामीण कार्रवाई पर अड़े हुए थे।

उतरौला में गरजे शंकराचार्य, कहा धर्म की रक्षा से ही सुरक्षित रहेगा राष्ट्र ये खबर भी पढ़े : उतरौला में गरजे शंकराचार्य, कहा धर्म की रक्षा से ही सुरक्षित रहेगा राष्ट्र

गांव कादरगंज पुख्ता की रहने वाली 48 वर्षीय मीना देवी ने गांव के ही सद्दाम को 1.85 लाख रुपये उधार दिए थे, जो वापस लेने के लिए गईं थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। सद्दाम और उसके साथी आफताब, सादाब और शोएव ने हत्या करके महिला का शव गंगा में फेंक दिया। यह शव मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के दौरान गंगा में मिला था।

उधर साधु भाय सिंह निवासी कादरगंज पुख्ता का शव उनकी झोंपड़ी में मिला जो अधजला था। साधू के गले में गमछे का फंदा भी लगा हुआ था। दोनों मृतकों के स्वजन यह आरोप लगा रहे थे कि साधु ने आरोपितों को देख लिया था, इसलिए उनकी हत्या कर दी। हालांकि महिला की हत्या का मुकदमा नामजद दर्ज हुआ। साधु के मामले में अज्ञातों के विरुद्ध तहरीर दी गई।
 
बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया और फिर एक-एक कर शव गांव भिजवाए गए। उधर मंगलवार रात करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया और कादरगंज पहुंचने का आह्वान किया। बजरंग दल के कई कार्यकर्ता गांव में पहुंच गए। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव जैसी स्थिति बन गई।

इधर भारी तादात में पुलिस फोर्स गांव में भेज दिया गया और नाकेबंदी कर दी गई। अधिकारियों ने दोनों मृतकों के स्वजन को समझाने-बुझाने की कोशिश की, मगर वे देर तक अंतिम संस्कार करने से इंकार करते रहे। उनकी यही मांग है कि आरोपितों का एनकाउंटर किया जाए और बुलडोजर की कार्रवाई हो। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

एक आरोपित को पुलिस ने सोमवार को उठा लिया था, जिसकी निशानदेही पर घटना का पर्दाफाश हुआ। लोग साधू और महिला की हत्या की कड़ियां जोड़ रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एसडीएम आशीष कुमार, सीओ पटियाली अमित कुमार सहित पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला के स्वजन की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, यही ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। जो भी आरोपित शेष बचे हैं उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बरेली : निर्माणाधीन हाईवे पर कैंटर से भिड़ी स्कॉर्पियो, हादसे में पंजाब के तीन लोगों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बरेली : निर्माणाधीन हाईवे पर कैंटर से भिड़ी स्कॉर्पियो, हादसे में पंजाब के तीन लोगों की मौत

आईआरसीटीसी ने सरल किया वेबसाइट का प्रोसेस, टिकट बुकिंग में मिलेगी बड़ी राहत

कम समय में ज्यादा हागी बुकिंग; बढ़ेगी स्पीड और क्षमता रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय...
टेक-मित्र 
आईआरसीटीसी ने सरल किया वेबसाइट का प्रोसेस, टिकट बुकिंग में मिलेगी बड़ी राहत

स्कूल बस ने दूसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव राल में गुरुवार तिलक सिंह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस ने दूसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत

नींद में छत से उतरते समय पैर फिसला, नीचे गिरने से युवक की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में बीती देर रात एक दर्दनाक हादसे...
उत्तर प्रदेश 