गोमतीनगर के पैथोलॉजी लैब में हंगामा, 50 हजार चोरी और फोन पर गोली मारने की दी धमकी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊगोमतीनगर स्थित एक पैथोलॉजी लैब में पूर्व कर्मचारी ने तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। लैब संचालिका ने आरोपी पर 50 हजार रुपए चोरी करने और फोन पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोमतीनगर के विजयंत खंड निवासी डॉक्टर अर्चना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डॉ. नारायण पैथलैब की संचालक हैं। लवलेश कुमार नाम का युवक उनके यहां ड्राइवर और कर्मचारी के रूप में 15 अप्रैल से काम कर रहा था। आरोप है कि उसने शनिवार की सुबह करीब छह बजे हैलेट अस्पताल, कानपुर स्थित लैब के गेट नंबर-1 पर पहुंचकर 50 हजार रुपए चोरी कर लिए।
 
डॉक्टर अर्चना का आरोप है कि आरोपी ने इससे पहले अपने बच्चे की बीमारी का हवाला देकर उनसे तीन हजार रुपए उधार लिए थे। शिकायत के मुताबिक उसी दिन शाम करीब पांच बजे लवलेश कुमार अपने साथी अनुपम कुमार के साथ गोमतीनगर स्थित पैथोलॉजी लैब पहुंचा। वहां उसने स्टाफ के सामने गाली-गलौज की, कर्मचारियों को डराया-धमकाया और लैब के कंप्यूटर उपकरणों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना से लैब का कामकाज प्रभावित हो गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
 
वहीं शनिवार की शाम करीब सात बजे आरोपी ने डॉक्टर निर्भय प्रताप सिंह को फोन करगाली गलौज देते हुए गोली मारने की धमकी दी। डॉक्टर अर्चना सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि लैब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, क्षतिग्रस्त कंप्यूटर उपकरण और फोन कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

मामलों का शीघ्र निपटारा ही विवाद का प्रभावी समाधान-सीजेआई
राष्ट्रीय  राज्य 
CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई का दावा किया। आईआरजीसी के अनुसार चार देशों में स्थित अमेरिकी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

व्यंग्य: गिरगिट! तुम बेवजह बदनाम हो, तुमसे आगे नेता हैं

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' एक पेड़ की झुकी हुई डाल पर बैठा बाघा गिरगिट बड़ी देर से सड़क किनारे...
विचार मित्र 
व्यंग्य: गिरगिट! तुम बेवजह बदनाम हो, तुमसे आगे नेता हैं

धमतरी में मानसून मेहरबान, लगातार वर्षा से गंगरेल समेत चार बांधों में बढ़ा जलभराव

लगातार बारिश से महानदी परियोजना के जलाशयों में जल आवक बढ़ी। गंगरेल, मुरूमसिल्ली, दूधावा और सोंढूर बांधों में जलस्तर में...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में मानसून मेहरबान, लगातार वर्षा से गंगरेल समेत चार बांधों में बढ़ा जलभराव

असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, श्रीभूमि में 1 करोड़ की 10 हजार याबा गोलियां बरामद; दो गिरफ्तार

श्रीभूमि जिले में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता। पुलिस ने करीब 10,000 याबा गोलियां जब्त कीं। बरामद...
राष्ट्रीय 
असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, श्रीभूमि में 1 करोड़ की 10 हजार याबा गोलियां बरामद; दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत आज यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ परिसर में पर्यावरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन। 20 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग। करीब 3000...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग