स्व-गणना अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी  डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशों के क्रम में  कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनगणना-2027 के प्रथम चरण से पूर्व संचालित स्व-गणना अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण से पूर्व स्व-गणना अभियान दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित मीडिया कर्मियों को स्व-गणना पोर्टल
https://se.census.gov.in/⁠�
पर ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए स्व-गणना कराई गई। अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक दस्तावेजों तथा स्व-गणना की चरणबद्ध प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई।
जिला सूचना एवं सम्पर्क अधिकारी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वे जनसामान्य को स्व-गणना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग प्रदान करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया कर्मियों ने स्व-गणना अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने

कई जिलों में अन्नपूर्णा योजना की राशि समय पर नहीं पहुंचने से नाराजगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सामाजिक कल्याण...
पश्चिम बंगाल 
अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...

एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

अलावल देवरिया (गोण्डा)। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए गोंडा पुलिस ने एक अनोखी पहल की...