"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिला चिकित्सालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुजाहिद खां
रामपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार,छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना ने पौधरोपण कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं।स्वच्छ पर्यावरण,शुद्ध वायु तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।सभी को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने चिकित्सकों,स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी,नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
