पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

मऊ । जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पीएम श्री विद्यालय में सुरक्षा कर्मियों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सतत निगरानी रखी जाए तथा विद्यालय में आने-जाने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम, पहचान, आगमन एवं प्रस्थान का समय अनिवार्य रूप से आगंतुक पंजिका में दर्ज किया जाए। सुरक्षा कर्मियों नियुक्त होने के उपरांत विद्यालय परिसर, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निदेश दिए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मण्डल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती का दबदबा ये खबर भी पढ़े : मण्डल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती का दबदबा

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय की परिसंपत्तियों को किसी भी प्रकार की क्षति, चोरी अथवा तोड़फोड़ जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कर्मी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
    बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

समिति की चेतावनी: मेटा की सुरक्षा छूट हो सकती है खत्म नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात  नई दिल्ली। श्रीलंका की एक दिन की यात्रा पर...
राष्ट्रीय 
भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" के अंतर्गत आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को डीसीएसके...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन