चाचा ने नवजात भतीजी की हत्या कर शव लकड़ियों में छुपाया, गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार की शाम सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वीभत्स घटना प्रकाश में आई। एक नौ माह की दुधमुँही की उसके चाचा ने गला दबाकर जान ले ली। घटना बुधवार शाम की है। गला दबाने के बाद नवजात का शव कपड़े में लपेटकर लकड़ियों के नीचे दबा दिया। घटना के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था,वापस लौटने पर परिवारजनों ने जब पूछताछ की तो आरोपित चाचा हिचकिचाते हुए वहां से भाग निकला।

नवजात की मां जब घर के अंदर पहुँची तो बच्ची का शव लकड़ियों के बीच में दबा मिला। शव मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इस दौरान पुलिस को सूचित किया गया, आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुँच गई और आरोपित चाचा को हिरासत में ले लिया।मृत नवजात की मां के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और साक्ष्य संकलन कर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चंद्रभान गुप्ता लॉ कॉलेज का धूमधाम से हुआ लोकार्पण  ये खबर भी पढ़े : चंद्रभान गुप्ता लॉ कॉलेज का धूमधाम से हुआ लोकार्पण

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफ़रिया की हरिजन बस्ती की रहने वाली सुनीता अपने दो बेटे गोपाल और सुरेन्द्र के साथ रहती है। बुधवार की शाम परिवारजन पड़ोस में गये थे। घर में सुनीता की 9 माह की नवजात पौत्री अंजू चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान नवजात का चाचा सुरेन्द भी वहां मौजूद था। परिवारजन जब वापस आये तो उन्हें किशोरी चारपाई पर नहीं मिली। किशोरी की मां उसे बेचैनी से खोजने लगी। उसने घर पर पहले से मौजूद देवर सुरेन्द्र से पूछताछ की तो वह झिड़ककर बाहर भाग गया। नवजात की मां ढूढ़ते हुए कमरे में पहुँची तो किशोरी का शव कपड़े में लिपटा लकड़ियों के बीच में पाया। यह देखते ही वह जोर-जोर से रोने लगी।

शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना से पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और साक्ष्य संकलित करते हुए चाचा को हिरासत में लिया और अग्रिम जांच में जुट गई।आरोपित की मां सुनीता का आरोप है कि सुरेन्द्र ने ही अपनी भतीजी की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।थानाध्यक्ष सुजौली पी सी शर्मा ने बताया कि नवजात की मां रीना के प्रार्थना पत्र पर चाचा सुरेन्द्र को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि आरोपित मानसिक विक्षिप्त और शराब का आदी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दुर्घटना रहित कांवड़ यात्रा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: डीजीपी राजीव कृष्ण

मिशन शक्ति केन्द्रो की स्थापना से महिला सम्बन्धी अपराधो में कमी लखनऊ। मंगलवार डीजीपी राजीव कृष्ण ने आगामी कांवड़ यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
दुर्घटना रहित कांवड़ यात्रा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: डीजीपी राजीव कृष्ण

\शिक्षक भर्ती  को लेकर अभ्यर्थियों का धरना

लखनऊ।   प्रदेश में 69000 शिक्षक  भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय समक्ष धरना दिया। इनका आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
\शिक्षक भर्ती  को लेकर अभ्यर्थियों का धरना

बिहार से आ रही 20 लाख की चरस सहित चार तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा ने मंगलवार को संयुक्त कार्यवाही में 04 शातिर मादक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आ रही 20 लाख की चरस सहित चार तस्कर गिरफ्तार

आजाद पार्क में लगाए गए 100 से अधिक पौधे, प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

प्रभारी मंत्री ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील लखनऊ। मंगलवार राजीव गांधी प्रथम वार्ड के विनीत...
उत्तर प्रदेश 
आजाद पार्क में लगाए गए 100 से अधिक पौधे, प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

भाजपा ठगों की पार्टी, उनके लिए धन ही धर्म, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर: अखिलेश 

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और आभूषणों गबन में निष्क्रियता पर उठाये सवाल लखनऊ। मंगलवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं...