25-25 हजार के दो इनामी गोकश गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी,19 मई(तरूणमित्र)। जनपद में अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पढ़ुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गोकश अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रमियाबेहड़-नैनापुर मार्ग पर बंगाली कॉलोनी के पास कार्रवाई की। पुलिस ने नैनापुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग से दोनों इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सफौव्वा उर्फ मोहम्मद अहमद निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा और हफीज निवासी रामनगर लहवड़ी थाना धौरहरा शामिल हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से गौ हत्या और समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय थे। इन्हीं गतिविधियों के आधार पर दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपियों पर गौ हत्या निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त हफीज पर गौ हत्या निवारण अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं, जबकि सफौव्वा पर एनडीपीएस और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर आरोप भी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना पढ़ुआ पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही।

प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल  ये खबर भी पढ़े : प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी