ऑपरेशन विजय के अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
समारोह में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सूर्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने लखनऊ स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर ऑपरेशन विजय के अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी।
इस समारोह में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने भाग लेकर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के प्रति अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह के दौरान कारगिल के वीर योद्धाओं के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। भारतीय सेना के गौरवशाली बलिदान की विरासत को अक्षुण्ण रखने तथा कर्तव्य, सम्मान और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। कारगिल के वीरों का शौर्य आज भी प्रत्येक सैनिक एवं देशवासी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
