प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर ने जाना कचरा निस्तारण का वैज्ञानिक मॉडल

नगर निगम की टीम के साथ शिवरी प्लांट पहुंचे प्रशिक्षु

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अधिकारियों को दी गई आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी

लखनऊ। शनिवार डॉ० राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश राज्य प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में चल रहे 88वें एवं 87वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु अधिकारियों ने नगर निगम लखनऊ के शिवरी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान 59 उपजिलाधिकारियों एवं प्रांतीय सिविल सेवा के 48 अधिकारियों ने शिवरी प्लांट में लेगेसी वेस्ट और फ्रेश वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा।

अधिकारियों को बताया गया कि शिवरी प्लांट वर्तमान में लखनऊ नगर निगम की आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां शहर से प्रतिदिन निकलने वाले ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। प्लांट में पुराने जमा कचरे यानी लेगेसी वेस्ट के निष्पादन के साथ-साथ प्रतिदिन आने वाले फ्रेश वेस्ट की प्रोसेसिंग भी की जा रही है।  

रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में... ये खबर भी पढ़े : रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

प्रशिक्षु अधिकारियों को जानकारी दी गई कि लखनऊ शहर से प्रतिदिन लगभग 2000 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जिसके निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा शिवरी सहित तीन अत्याधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक यूनिट की क्षमता लगभग 850 मीट्रिक टन प्रतिदिन है, जिससे शहर को ‘जीरो फ्रेश वेस्ट डंप सिटी’ बनाने में मदद मिली है।  

भ्रमण के दौरान अधिकारियों को यह भी बताया गया कि प्लांट में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर जैविक कचरे से कंपोस्ट एवं बायोगैस तैयार की जाती है, जबकि सूखे कचरे से रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल बनाकर सीमेंट एवं अन्य उद्योगों में उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त पुराने कचरे से निकले निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट और बायो-सॉयल का भी पुनः उपयोग किया जा रहा है।  

एसएफआई जितेंद्र वर्मा एवं भूमि ग्रीन की टीम ने अधिकारियों को प्लांट की कार्यप्रणाली, कचरा पृथक्करण, प्रोसेसिंग मशीनरी तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने प्लांट में संचालित आधुनिक तकनीकों को देखा और नगर निकायों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की आवश्यकता पर चर्चा की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7 लाख के जेवर और नकदी चोरी नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा...
बिहार 
चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल