लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट, बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद
लखनऊ। इस्लामी माह सफर के प्रथम रविवार को ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित इमली वाली मस्जिद में आयोजित होने वाली "बैतुल माल का अषरा" मजलिस के मद्देनजर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक प्रस्तावित है, जबकि यातायात डायवर्जन दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
इस दौरान घसियारी मंडी तिराहा से झाऊलाल इमामबाड़ा होते हुए तहसीनगंज तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा बालागंज, ठाकुरगंज, तहसीनगंज, कोनेश्वर, दुबग्गा, छंदोईया और डालीगंज की ओर से आने-जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़े : कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारीहालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी गुजरने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
