पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

1 नवंबर 2025 से प्रारंभ पर्यटन सत्र का 30 जून 2026 को समापन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दुधवा टाइगर रिजर्व में आए 75 हजार से अधिक भारतीय व 796 विदेशी पर्यटक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर 2025 से जारी पर्यटन सत्र मंगलवार 30 जून को संपन्न हो गया। 08 महीने तक चले इस पर्यटन सत्र के दौरान दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में भारतीय/विदेशी पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। इस दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 56,567 भारतीय व 216 विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ। दुधवा टाइगर रिजर्व में भारतीय पर्यटकों की संख्या 75615 रही, जबकि यहां 796 विदेशी पर्यटक भी आए।

वन्य जीवों ने पर्यटन सत्र को बनाया रोमांचक

पीलीभीत/दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों ने पर्यटन सत्र को खास बना दिया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि इस पर्यटन सत्र में पर्यटकों को टाइगर, बारहसिंहा, भालू आदि दिखाई दिए। सीज़न का मुख्य आकर्षण शावकों का दिखना भी रहा। इस सीज़न के दौरान 4 अलग-अलग मादाओं के 10 शावक देखे गए। इसे देखकर पर्यटक भी काफी रोमांचित हुए।

कम बारिश के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी ये खबर भी पढ़े : कम बारिश के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

‘दिव्य दर्शन’ के तहत दिव्यांगों ने किया भ्रमण

इस पर्यटन सत्र के दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिव्य दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों को सफारी गाड़ियों में पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया गया। 110 टूरिस्ट गाइड्स की देखरेख में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व पर्यटकों को भी वन्यक्षेत्र में भ्रमण कराया गया।

दुधवा टाइगर रिजर्व बना सर्वाधिक पसंद

दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक जगदीश आर ने कहा कि दुधवा टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में पर्यटक आए। इससे राजस्व में भी काफी वृद्धि हुई। वन भ्रमण के दौरान पर्यटकों को निरंतर वन्यजीव दिखाई दिए। पर्यटकों की संख्या में इस बार 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पहले पर्यटक राइनो (गैंडे) का दीदार करने पर्यटक असम या पश्चिम बंगाल जाते थे, लेकिन इस बार दुधवा टाइगर रिजर्व में भी पर्यटकों को राइनो नजर आए। यहां स्वतंत्र रूप से 8 राइनो विचरण कर रहे हैं।

वन प्रभाग-दुधवा टाइगर रिजर्व

पर्यटन सत्र*भारतीय पर्यटक*विदेशी पर्यटक*कुल पर्यटक

2023-24*50961*234*51195

2024-25*57409*644*58,053

2025-26*75615*796*76411

वन प्रभाग-पीलीभीत टाइगर रिजर्व

पर्यटन सत्र*भारतीय पर्यटक*विदेशी पर्यटक*कुल पर्यटक

2023-24*54189*189*54378

2024-25*55837*452*56289

2025-26*56567*216*56783

योगी सरकार के ईको टूरिज्म प्रोत्साहन से बढ़ा राजस्व

योगी सरकार के ईको टूरिज्म से साल दर साल पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती रही तो दूसरी तरफ राजस्व में भी काफी वृद्धि हुई। उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आमद प्रतिवर्ष बढ़ने से यहां राजस्व की वृद्धि भी हर साल बढ़ती रही।

दुधवा टाइगर रिजर्व

पर्यटन सत्र*प्राप्त राजस्व

2023-24*1,39,73,240 रुपये

2024-25*1,86,90,555 रुपये

2025-26*2,96,63,324 रुपये

पीलीभीत टाइगर रिजर्व

पर्यटन सत्र*प्राप्त राजस्व

2023-24*1,35,68,354 रुपये

2024-25*1,60,03,136 रुपये

2025-26*1,62,02,707 रुपये

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर...
कारोबार 
कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व...
खेल 
एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

आर्लिंग्टन (टेक्सास)। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व...
खेल 
ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक...
मध्य प्रदेश 
गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट