कारपेट कंपनी में वॉशिंग टैंक के अंदर तीन श्रमिकों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भदोही : औराई क्षेत्र स्थित सूर्या कारपेट कंपनी में कार्यरत तीन श्रमिकों की वॉशिंग टैंक में मौत हो गई. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में दहशत फैल गई.प्रारंभिक जांच में पता चला है कि श्रमिक टैंक में लगी मोटर को ठीक करने नीचे उतरे थे. इसी दौरान अचानक सभी बेहोश होकर टैंक के अंदर गिर पड़े. डीएम ने आशंका जताई कि टैंक में जहरीली गैस होने की संभावना से हादसा हुआ हो सकता है. टैंक में मौजूद गैस या किसी अन्य रासायनिक प्रतिक्रिया के चलते श्रमिकों का दम घुट गया होगा, हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

हादसे में एक अन्य श्रमिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है.जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं, यह भी जांच का हिस्सा होगा. प्रशासनिक और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही हैं और फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है.स्थानीय प्रशासन ने मृतक श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फैक्ट्री परिसर को फिलहाल सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है.

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां ये खबर भी पढ़े : जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

भारत विकास परिषद 'छोटी काशी' शाखा द्वारा भव्य 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' का आयोजन ये खबर भी पढ़े : भारत विकास परिषद 'छोटी काशी' शाखा द्वारा भव्य 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' का आयोजन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत की एकता के वास्तविक शिल्पकार राजा या राजनीतिक संस्थाएं...
राष्ट्रीय  राज्य 
ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

जयपुर। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को शहीद स्मारक...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

ऋषिकेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

उत्तर प्रदेश

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता