शाहजहांपुर में डंपर-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत,चार घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार दम्पत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पन्त ने बताया कि रविवार सबुह एक ऑटो यात्रियों को लेकर जलालाबाद की तरफ जा रहा था। कांट थाना क्षेत्र में कमलनेनपुर तिराहे के पास जलालाबाद की तरफ से आ रहे एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गए। 

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

मृतकों की पहचान जलालाबाद निवासी कल्लू (45) उनकी पत्नी गुड़िया (40) तथा कांट थाना क्षेत्र के गांव बबक्करपुर निवासी राम क्षत्रिय (28) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कल्लू का पुत्र अयान (15), राम क्षत्रिय का पुत्र कृष्णा(4), जलालाबाद क्षेत्र निवासी मुस्कान(18) तथा थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र निवासी अनूप (35) शामिल है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शादी समारोह में दूल्हे का हवाई फायरिंग वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी हरिद्वार। अपनी ही शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से...
उत्तराखंड 
शादी समारोह में दूल्हे का हवाई फायरिंग वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आंदोलन खत्म कराये मुख्समंत्री: राहुल गांधी

रांची, 17 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में...
राष्ट्रीय 
छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आंदोलन खत्म कराये मुख्समंत्री: राहुल गांधी

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

दर्शन की होड़ में बढ़ा भीड़ का दबाव, हरसिद्धि मंदिर के पास मची अफरा-तफरी उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और...
मध्य प्रदेश 
नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका एक वाहन में हुआ।...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की...
उत्तर प्रदेश 
   दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर में पैतृक घर में मिली थी 94 वर्षीय इंद्रावती की लाश, विसरा सुरक्षित, हृदय की हिस्टोपैथोलॉजी जांच से खुलेगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल