जय हिंद संवाद का तीसरा चरण आयोजित
— लोकतंत्र बचाना है तो सवाल पूछना शुरू करें:मोहम्मद तकी
लखनऊ। अगर लोकतंत्र को बचाना है तो देश की जनता विशेषकर युवाओं को हर मुद्दे पर ठहरकर सोचने और खुलकर सवाल पूछने की आदत डाली लेनी चाहिए। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद तक़ी ने कही।
सोमवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं के मुद्दों पर आधारित जयहिंद संवाद का तीसरा चरण यूपी प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष कपिल मोहन चौधरी छोटे दलों के साथ चल रहे पक्षपात को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने जयहिंद संवाद के मंच से व्यंग्यपूर्ण लहजे में कहा कि देश में अब केवल दिखावे का लोकतंत्र बचा रह गया है।
बंगाल में 27 लाख मतदाताओं के बिना चुनाव निपटा दिये गये और देश के मुख्य न्यायाधीश ने सुनाई के दौरान कहा कि जो मतदाता वोट नहीं डाल पा रहे हैं वे अगले चुनावों में वोट डाल लेंगे। भारतीय संविधान सम्मान समिति की अध्यक्षा बौद्धमती विमला देवी ने जयहिंद संवाद के इस आयोजन को प्रदेश के मतदाताओं की ज़रूरत बताया। इसी संगठन से जुड़े मोहम्मद रब्बानी ने देश के युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आवाज उठाने से बदलाव आते रहे हैं और आते रहेंगे इसलिए मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से निराश होने की ज़रूरत नहीं है। नगर निगम ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष फरहत कासिम ने मतदाताओं के अधिकारों को सबसे ऊपर बताते हुए कहा कि देश में मौजूद डर का माहौल लोकतंत्र के लिए सबसे अधिक घातक है लेकिन समय बदल रहा है और आवाजें उठने लगी है।
जयहिंद संवाद के संयोजक ज़ाहिद अली ने बताया कि जयहिंद संवाद की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। इसका आगामी चरण देश के विकास में सार्वजनिक उपक्रमों के महत्वपूर्ण योगदान पर केन्द्रित रहेगा।जिसमें तमाम केन्द्रीय और राज्य संगठनों के वक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। संचालक विमल प्रकाश ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि जयहिंद संवाद उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों तक विभिन्न मुद्दों पर निरंतर इस पाक्षिक विमर्श का आयोजन करता रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
