घर में घुसे चोरों ने 25 लाख के जेवर-नकदी चुराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और जेवरात समेत करीब 25 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला अर्धमूर्छित हालत में मिलीं, जिसके बाद परिजनों ने घर में स्प्रे छिड़कने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

कल्याणपुर कला निवासी हनी यादव निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार के मुताबिक, देर रात घर के अंदर संदिग्ध आहट सुनाई दी। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां सो रहीं बुजुर्ग दादी बेसुध हालत में मिलीं। परिजनों का कहना है कि उन्हें चक्कर आ रहे थे और वह सामान्य तरीके से बोल भी नहीं पा रही थीं। परिवार ने देखा कि अलमारी के ताले टूटे पड़े और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर से नकदी और जेवरात समेत करीब 25 लाख रुपये का माल गायब है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

21 अगस्त को कृषि यंत्रों के लिए होगी ई-लॉटरी ये खबर भी पढ़े : 21 अगस्त को कृषि यंत्रों के लिए होगी ई-लॉटरी

कल्याणपुर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने घर के अंदर से कई अहम साक्ष्य जुटाए। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें कुछ संदिग्ध युवक इलाके में घूमते दिखाई दिए हैं। पुलिस अब उनकी पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया था। कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रांची। झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में विधानसभा परिसर में...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी