श्रावण मास में कावड़ यात्रा हेतु रहेगा रूट डायवर्जन
अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के लिए जनपद की यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। अवगत कराया गया है कि श्रावण मास के द्वितीय सोमवार दिनांक 10.08.2026 को एवं दिनांक 11.08.2026 श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर यातायात डायवर्जन दिनांक 08.08.2026 को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 12.08.2026 बुधवार को प्रातः 08.00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक रहेगा।
इसी प्रकार दिनांक 15.08.2026 को मणिपर्वत मेला (श्रावण झूला मेला प्रारम्भ ) एवं दिनांक 17.08.2026 को श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नांगपंचमी अवसर पर यातायात डायवर्जन दिनांक 14.18.2026 शुक्रवार को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 17.08.2026 सोमवार की रात्रि 23.00 बजे अथवा भीड़ समाप्त तक लागू होगा । श्रावण मास के चतुर्थ व अन्तिम सोमवार दिनांक 24.08.2026 के अवसर पर यातायात डायवर्जन दिनांक 23.08.2026 रविवार को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 24.08.2026 को रात्रि 23.00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक लागू होगा। वहीं दिनांक 28.08.2026 शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा स्नान एवं मेला समापन के अवसर पर यातायात डायवर्जन दिनांक 27.08.2026 दिन वृहस्पतिवार को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 28.08.2026 को रात्रि 23.00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा।
*जनपद अम्बेडकरनगर से डायवर्जन प्लान इस प्रकार है
जनपद अयोध्या की ओर से आने वाले हल्के वाहन यादव नगर से मिझौडा चौराहा होते हुए महरुआ से अकबरपुर आयेंगे/ जायेंगे ।
जनपद सुल्तानपुर से आने वाले भारी वाहन को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कट संख्या 136, 161 व 183 से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भेजा जायेगा जिससे वे अपने गंतव्य को जायेंगे ।
जनपद वाराणसी एवं जनपद जौनपुर से आने वाले भारी वाहन को सूरहूरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे कट संख्या 183 से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट कर दिया जायेगा जिससे वे अपने गंतव्य को जायेंगे । मालीपुर से अकबरपुर आने वाले भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
जनपद आजमगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को न्यौरी टोल प्लाजा थाना कटका से डायवर्ट कर गोरखपुर लिंक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भेजा जायेगा । जिससे वे अपने गंतव्य को जायेंगे ।जनपद आजमगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जो राजेसुल्तानपुर की ओर से आते है उनको चोरमरा कट से गोरखपुर लिंक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट कर दिया जायेगा । जिससे वे अपने गंतव्य को जायेंगे । सन्तकबीरनगर से आने वाले भारी वाहन जो बिड्हर घाट से आते है उनको बवाली चौक थाना जहागीरगंज से डायवर्ट कर चोरमरा कट थाना राजेसुल्तानपुर से गोरखपुर लिंक पुर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट कर दिया जायेगा । जिससे वे अपने गंतव्य को जायेंगे ।जनपद बस्ती से आने वाले भारी वाहनों को सम्हरिया चौराहा थाना अलीगंज से धर्मपुर इनामीपुर पुल थाना टाण्डा से नीचे उतारकर अरिया , अकबरपुर बाईपास होते हुए गोहन्ना चौराहे से कट संख्या 161 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट किया जायेगा । जिससे वे अपने गंतव्य को जायेंगे ।
कानपुर, लखनऊ से आने वाले भारी वाहन जिनकों गोरखपुर, बस्ती, सन्तकबीरनगर, आजमगढ़ की तरफ जाना है वे सभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे । पूर्वांचल एक्सप्रेस वे कट संख्या 136 , 161, 183 से सम्बन्धित थाना महरुआ, बेवाना एवं मालीपुर नीचे नही उतरने देंगे । इसी प्रकार से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से सम्बन्धित थाना जैतपुर , कटका एवं राजेसुल्तानपुर भी नीचे उतरने वाले कटों से भारी वाहनों को नीचे नही उतरने देंगे ।
अकबरपुर शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास , जलालपुर रोड बाईपास , बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास , टाण्डा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, महरुआ रोड भीखारीपुर बाईपास, दोस्तपुर रोड गोहन्ना चौराहा बाईपास, फैजाबाद रोड फायर स्टेशन पर नो इन्ट्री में डायवर्जन लागू रहेगा ।
थाना अलीगंज क्षेत्र में स्थित सम्हरिया चौराहा से सेवा गंज बैरियर होकर अयोध्या जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा ।
तहसील तिराहा अकबरपुर से यादव नगर होते हुए अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा ।
पहतीपुर तिराहा से श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा तिराहा से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा ।
अकबरपुर शहर के हल्के वाहन तहसील तिराहा से डायवर्ट होकर शहजादपुर, गोहन्ना , महरुआ एवं मिझौड़ा चौराहा होते हुए यादव नगर से अयोध्या जायेंगे ।
बसखारी , जलालपुर एवं मालीपुर से आने वाले हल्के वाहन अकबरपुर बाईपास का प्रयोग करते हुए गोहन्ना , महरुआ एवं मिझौड़ा चौराहा होते हुए यादव नगर से अयोध्या जायेंगे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
