निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं किया जायेगा किसी भी प्रकार का समझौता - मंडलायुक्त

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लंबित परियोजनाओं के कारणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएम सूर्यघर, खराब ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा, एंबुलेन्स व सिटी स्कैन सेवा, दुग्ध मूल्य भुगतान, दिव्यांग पेंशन, जल निगम, फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यटन विकास, आपरेशन कायाकल्प, अण्डा उत्पादन, मुख्यमंत्री शादी अनुदान, प्रोजेक्ट अलंकार, नई सड़को का निर्माण, मुख्यमंत्री विवाह योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति बनाये रहें। किसी भी स्तर पर समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण कराया जाय।
उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाए और फील्ड स्तर पर स्थलीय सत्यापन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना, संतकबीर नगर आलोक कुमार, सिद्धार्थनगर के शिवशरणप्पा जी.एन., सीडीओ सार्थक अग्रवाल, जयकेश त्रिपाठी, बलराम सिंह, वन संरक्षक रंगराजू टी, मुख्य अभियन्ता विद्युत विजय कुमार गुप्ता, अधिक्षण अभियन्ता जलनिगम सौरभ सुमन, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, उप निदेशक समाज कल्याण राम कुमार चौरसिया, संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम, संयुक्त आयुक्त उद्योग गौरव मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।  

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान