दूध मंडी हटाने पहुंची टीम को करना पड़ा विरोध का सामना, बिना कार्रवाई के वापस लौटी

साईकिल से पहुंचे व्यपारियों ने किया प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सैरपुर इलाके में छठा मील चौराहे के पास स्थित एक पुरानी दुग्ध मंडी को हटाने को पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। टीन शेड हटाने की कोशिश के दौरान बड़ी संख्या में दुग्ध व्यापारी मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। कुछ लोग मंडी परिसर में लगे टीन शेड को हटाने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही दुग्ध व्यापारी साइकिलों से मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख टीन शेड हटाने आई टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई।

व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिषद इस 20 साल पुरानी दुग्ध मंडी को हटाकर वहां एक नया मार्केट बनाना चाहती है। उनका कहना है कि यह मंडी आसपास के कई परिवारों की आजीविका का साधन है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर मंडी को हटने नहीं देंगे। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं ने दावा किया कि यह मंडी उनकी सरकार के कार्यकाल में स्थापित की गई थी और अब इसे खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। 

ये खबर भी पढ़े : ग्रामोद्योग बोर्ड संत कबीर नगर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने व्यापारियों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी दी। दुग्ध व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मंडी तोड़ने की कार्रवाई दोबारा की गई तो बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। बख्शी का तालाब नगर पंचायत चेयरमैन रमेश रावत ने दुग्ध मंडी को तोड़े जाने के प्रयास का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि मंडी में लगे टीन शेड हटाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि मंडी परिषद के कुछ लोग मंडी को हटाकर वहां अन्य निर्माण कार्य कराना चाहते हैं। 

रमेश रावत ने कहा कि यह मंडी सिर्फ स्थानीय व्यापारियों के लिए नहीं, बल्कि विभिन्न समुदायों और तीन जिलों से जुड़े दूध व्यवसायियों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां बड़े डेयरी संचालक भी दूध बेचने आते हैं और बड़ी संख्या में किसान अपनी आजीविका के लिए इस मंडी पर निर्भर हैं। चेयरमैन रमेश रावत ने कहा कि यदि मंडी परिषद किसी अन्य निर्माण की योजना बना रही है तो नगर पंचायत वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है, लेकिन मंडी नहीं हटने देंगे। 

चेयरमैन रमेश रावत ने कहा यदि मंडी परिषद किसी अन्य निर्माण की योजना बना रही है तो नगर पंचायत वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है, लेकिन मंडी नहीं हटने देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इससे बेहतर कोई दूसरी दुग्ध मंडी नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में पर्याप्त खाली जमीन मौजूद है, जहां मार्केट या अन्य निर्माण कराया जा सकता है।

चेयरमैन ने यह भी कहा कि उन्होंने मंडी सचिव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर दुग्ध मंडी को टूटने नहीं दिया जाएगा। यदि मंडी को हटाने की कार्रवाई की गई तो व्यापारी और स्थानीय लोग अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

हाथों में दानपेटी और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी नई दिल्ली। राम मंदिर में कथित चढ़ावे और दान...
राष्ट्रीय 
दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

693 किलोमीटर राजमार्ग का सर्वेक्षण कर 1,403 नोटिस जारी किए नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बहाल करने और...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

भोपाल में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

किसानों के विरोध को देखते हुए भोपाल प्रशासन अलर्ट, उठाए एहतियाती कदम भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और...
बिहार 
भोपाल में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

सुभाषितम् साझा कर बोले, “प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा। शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥” नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी की नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गौतमबुद्ध नगर...
राष्ट्रीय 
नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

उत्तर प्रदेश

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी