सीसीटीवी और सर्विलांस से खुला चोरी का राज! पीजीआई पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 19 मुकदमों का निकला हिस्ट्रीशीटर
लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई घर में चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।
Uttar Pradesh Police के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को वृन्दावन सेक्टर-8 निवासी राम बाबू ने घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत थाना पीजीआई में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
ये खबर भी पढ़े : युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, लखनऊ-बहराइच हाईवे 2 घंटे जाम, पुलिस-ग्रामीणों में झड़पजांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11 मई 2026 को उत्तरेठिया रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के निकट जंगल क्षेत्र से आरोपी अभिषेक गौतम उर्फ टीटू को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3250 रुपये नकद, चोरी का ज्वैलरी बॉक्स, एसबीआई का एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद ज्वैलरी बॉक्स में एक विशेष प्लेट मिली, जिस पर “I’MA SANGRONIAN SANGRO GOLF CUP WINNER” अंकित था।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी शिवम सोनवानी उर्फ मैगी के साथ मिलकर वृन्दावन योजना सेक्टर-8 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि दोनों ने सेक्टर-6 स्थित एक घर में चोरी का प्रयास भी किया था, लेकिन लोगों के जाग जाने पर मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े करीब 19 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
