मुख्यमंत्री याेगी ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

सहारनपुर के पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी सम्मानित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-मुख्यमंत्री के हाथों किताब-कॉपी पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे

-मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर के 5 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का किया सम्मान

सहारनपुर,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किताब-कॉपी, बैग, स्टेशनरी किट पाकर नौनिहालों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि स्कूल आओगे, इस पर सभी बच्चों ने मुस्कराकर स्कूल आने का वादा किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के नवाचार को भी जाना। मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदर्शनी में शामिल बच्चों के आत्मविश्वास की भी सराहना की। परिषदीय विद्यालयों की बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल और मंच पर बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें चॉकलेट भी दी। उन्हाेंने सहारनपुर में स्कूल चलाे अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए अपनी सरकार की कई उपलब्धियां भी गिनायीं।

बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी  ये खबर भी पढ़े : बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में कराेड़ाें रुपए के विकास कार्याें का लाेकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयाेजित के उपरांत मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथ से भोजन परोसा। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री योगी का साथ दिया। बच्चों ने भोजन ग्रहण करने से पहले मंत्रपाठ किया। प्रदेश के मुखिया को अपने लिए भोजन परोसते देखकर बच्चे आह्लादित हो उठे।

मुख्यमंत्री योगी ने नन्हें-मुन्नों से किया परिचय

कार्यक्रम के पश्चातमुख्यमंत्रीयोगी क्लासरूम पहुंच गए। उन्होंने यहां एक-एक कर सभी बच्चों से नाम पूछा और उनसे बातचीत की। बच्चे भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी से उनसे बातचीत करते रहे। बच्चों ने मुख्यमंत्री के प्रश्नों के बालसुलभ निश्छल उत्तर दिए तो सभी खिलखिला उठे। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रशंसा कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें चॉकलेट भी दी।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए नन्हें-मुन्नों का अन्नप्राशन भी कराया। विपरीत मौसम के कारण क्लास रूम में ही यह आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को चंदन/टीका लगाकर खीर खिलाई और उपहारस्वरूप उन्हें खिलौने भी दिए। जिन बच्चों का अन्नप्राशन हुआ, वे मुख्यमंत्री की गोद में भी खेले।

मुख्यमंत्री के हाथों 5 बच्चों को मिली कॉपी-किताबें, बैग व स्टेशनरी किट

साक्षी - कक्षा-1, पीएम श्री विद्यालय, बडढ़ा खेड़ा विकास क्षेत्र सरसावा

आरव - कक्षा-1, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, सढौली हरिया विकास क्षेत्र रामपुर मनिहारान

लव्यांश - कक्षा-1, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इस्माइलपुर विकास क्षेत्र पुंवारका

अस्मिता - कक्षा-1, प्राथमिक विद्यालय, पानसर विकास क्षेत्र मुजफ्फराबाद

रविंद्र - कक्षा-4, पीएम श्री विद्यालय, दलहेडी विकास क्षेत्र नानौता

5 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर के पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का भी सम्मान किया। सम्मान पाने वालों में निम्न प्रधानाध्यापक शामिल रहे।

इंदु बेस - इंचार्ज प्रधानाध्यापक - उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुतुबपुर लबडोला विकास क्षेत्र नागल

कुलदीप अरोड़ा - प्रधानाध्यापक - प्राथमिक विद्यालय, सरसावा नंबर-1 विकास क्षेत्र सरसावा

अश्वनी कुमार शर्मा - इंचार्ज प्रधानाध्यापक - प्राथमिक विद्यालय, तबर्रकपुर विकास क्षेत्र गंगोह

राज सिंह - इंचार्ज प्रधानाध्यापक - प्राथमिक विद्यालय, घान्ना खंडी विकास क्षेत्र पुंवारका

मोहिनी पाल - इंचार्ज प्रधानाध्यापक - कंपोजिट विद्यालय, खिड़का जुनारदार विकास क्षेत्र मुजफ्फराबाद

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दूल्हा हत्याकांड में एक लाख के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपित भोले राजभर ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दूल्हा हत्याकांड में एक लाख के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

मानसून की पहली बारिश बनी काल, सुलतानपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बुधवार को मानसून की शुरुआत के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से दो...
उत्तर प्रदेश 
मानसून की पहली बारिश बनी काल, सुलतानपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल

यूपी में लगेंगी एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

एआई तकनीक से होगी गंभीर बीमारियों की जल्द पहचान, मरीजों को मिलेगा समय पर उपचार रीयल-टाइम आईटी पोर्टल से होगी...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में लगेंगी एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

डा. सुनीता सिंह ने किया मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द्र का उद्घाटन

बस्ती - मंगलवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह की धर्म पत्नी डा. सुनीता सिंह ने गांधीनगर के गौरीदत्त धर्मशाला के...