10 वर्षों में भी नहीं बन सका मार्ग, जर्जर सड़क से रोज गुजर रहे हजारों राहगीर

करौदीकला ब्लॉक मुख्यालय और पौराणिक तीर्थ बिजेथुआ महावीरन को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 ग्रामीणों ने डीएम इंद्रजीत सिंह और विधायक राजेश गौतम से लगाई गुहार

सुल्तानपुर। जनपद के करौदीकला ब्लॉक मुख्यालय से पौराणिक तीर्थ स्थल बिजेथुआ महावीरन को जोड़ने वाला करीब 1.5 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पिछले एक दशक से बदहाल पड़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना हजारों राहगीरों और सैकड़ों वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है।

करौदीकला क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग ब्लॉक मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक संसाधन केंद्र, विकासखंड कार्यालय, इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय को जोड़ता है।

इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5000 से अधिक राहगीर और 1000 से अधिक वाहन गुजरते हैं, जबकि लगभग 2000 छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से विद्यालय आते-जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार बीते तीन महीनों में करीब 25 से अधिक लोग इस मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके हैं।
ग्रामीण राजेंद्र वर्मा, धीरू सिंह, शेषनाथ मिश्र, कमलेश मिश्रा और राजकुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रसूताओं एवं मरीजों को अस्पताल ले जाने में सबसे अधिक दिक्कत होती है।

कई बार एंबुलेंस भी गड्ढों में फंस जाती है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से इस गंभीर समस्या की ओर न तो प्रशासन का ध्यान गया और न ही जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस पहल की।

लोगों ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं स्थानीय विधायक राजेश गौतम से सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।

 मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया है। जनहित को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई कर मार्ग की समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी, सुल्तानपुर।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

लखनऊ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संगीता तिवारी को निदेशक,...
डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

— बच्चों में टीबी के लक्षण व उससे बचाव पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश 
बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर

लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में बीते कई सालों से संचालित सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र में गुरूवार को...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर

श्रृंगारित होकर नगर यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के संग फूलों से सुसज्जित लकड़ी के रथ पर रंग बिरंगे कपड़े से...