उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखना परिषद का मुख्य उद्देश्य - अमरजीत वर्मा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - न्यायाधीश उपभोक्ता परिषद अमरजीत वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। न्यायिक हित में प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी से प्रमाणिक गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का उपभोग करें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। शासन स्तर पर स्थापित जिले का यह न्यायपीठ उपभोक्ताओं के लिए सरलतापूर्वक न्याय दिलाने में सक्षम है। कार्यकारिणी में सम्मिलित विभागीय अधिकारीगण, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि आपसी समन्वय से उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने हेतु तत्परतापूर्वक कार्य करें।
उन्होने यह भी कहा कि जनपद स्तर पर जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में अपेक्षित सहयोग कर रहा है। अभी भी व्यापक स्तर पर जनजागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, जो मीडिया एवं अन्य संगठनों के द्वारा किया जा रहा है। किसी भी उपभोक्ता को न्याय दिलाना परिषद की प्राथमिकता है।
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता खुद जागरूक हो, इसके लिए व्यापारीबन्धु अपने प्रतिष्ठानों पर तौल, गुणवत्ता आदि के संबंध में बोर्ड, पोस्टर आदि लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी दे सकते है तथा मानकीकृत सामानों का विक्रय करें। उन्होने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, बाट-माप को भी इस समिति में जोड़ा जाय।इसी क्रम में भावेश कुमार पाण्डेय, जगदीश अग्रहरि, विजय कुमार त्रिपाठी, संजीव भट्टाचार, अरविन्द्र चौधरी, जयप्रकाश यादव एवं मनोज कुमार ने भी उपभोक्ताहित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सदस्य मध्यस्थ जिला उपभोक्ता न्यायालय महादेव प्रसाद दुबे ने किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, पीडी राजेश कुमार, एसीएमओ डा. ए.के. चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, एआरटीओ माला बाजपेयी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, कर अधिकारी नगरपालिका, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील