चार दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही फंदे पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव
फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुई अनहोनी की आशंका
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। यह घर पिछले चार दिन से बंद था। सूचना पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी कल्याण निवासी बनी सिंह (26) पुत्र अमर पाल सिंह के घर से सोमवार को दुर्गंध आ रही थी। आस पास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह हैरान रह गए क्योंकि उसका घर पिछले चार दिन से बंद था। अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गेट खोलकर घर के अंदर पहुंची तो कमरे में बनी सिंह का शव फंदा से लटका था। शव से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि ग्रामीण अंदर जाने की जहमत नहीं उठा सके। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने बताया कि फंदा पर लटकने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
