प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, आरोपित गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से ठगी की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

मामला तब सामने आया जब अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया ऊंचा निवासी वंदना ने शिकायत दर्ज कराई कि एक महिला और पुरुष ने उसे प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेंटर खोलने व नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी की। इस पर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार शनिवार काे ककोर बंबा के पास से दो आरोपियों—सौरभ उर्फ टीटू (निवासी मैनपुरी) और सुनीता (निवासी बिधूना, औरैया)को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांवों में जाकर महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देते थे और सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर 250 रुपये प्रति महिला लेते थे।

इसके बाद महिलाओं के आधार कार्ड और दस्तावेज लेकर उनके नाम पर लोन करा देते थे और उससे खरीदे गए सामान जैसे ई-स्कूटी, इन्वर्टर आदि खुद ले जाते थे। इस तरीके से अब तक करीब 10-12 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इन्वर्टर, बैटरी, ई-स्कूटी, मोबाइल फोन, 100 से अधिक आधार कार्ड की प्रतियां, स्टांप पेपर और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि ठगी करने वाले दाेनाें आराेपिताें के खातों को फ्रीज कर दिया गया है और न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िताओं की धनराशि वापस कराई जाएगी।

नगरपालिका अध्यक्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान माह का किया शुभारम्भ  ये खबर भी पढ़े : नगरपालिका अध्यक्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान माह का किया शुभारम्भ

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धारदार हथियार से युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

अररिया । जिले के आरएस थाना क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार...
बिहार 
धारदार हथियार से युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल: मानसून का कहर, किन्नौर में बाढ़ से सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी की यात्रा सलाह

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता से किन्नौर जिले के चोलिंग में बीती रात भारी वर्षा के बाद मीरू...
हिमाचल 
हिमाचल: मानसून का कहर, किन्नौर में बाढ़ से सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी की यात्रा सलाह

हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

पंजाब: महिला ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब: घटना पंजाब के मानसा के वार्ड नंबर-3 की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदीप कौर नाम की महिला किराए...
पंजाब 
पंजाब: महिला ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर: नाजिया इलाही खान पर जीरो एफआईआर दर्ज, पैगंबर पर कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

जबलपुर। स्वयं को 'सनातनी मुस्लिम' बताने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ जबलपुर के हनुमानताल थाने में...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: नाजिया इलाही खान पर जीरो एफआईआर दर्ज, पैगंबर पर कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार